Mumbai news:आगामी लोकसभा चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी के कार्यकर्ताओं का शिर्डी सोलापुर और संभाजीनगर सीट पर दावा- केंद्रीय राज्य मंत्री रामदास आठवले
रिपोर्ट/अजय उपाध्याय
मुंबई :नागालैंड में रिपब्लिकन पार्टी के दो विधायक अपने दम पर चुनकर आए हैं। यही नहीं ईशान्य भरत के असम, नागालैंड और मणिपुर में भी रिपब्लिकन पार्टी के सांसद चुने जाएंगे।महाराष्ट्र तो रिपब्लिकन पार्टी का गढ़ है। महाराष्ट्र राज्य में आर पी आई को शिर्डी, सोलापुर सीटें मिलनी ही चाहिए। अब कार्यकर्ताओं की जिद है कि संभाजीनगर की लोकसभा सीट रिपब्लिकन पार्टी को दी जानी चाहिए। रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, केंद्रीय राज्य मंत्री रामदास आठवले ने बताया कि रिपाई का एक प्रस्ताव है कि राज्य में लोकसभा चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी के लिए महागठबंधन के घटक दल के रूप में कम से कम दो सीटें छोड़ी जाएं।
भारतीय संविधान के निर्माता डॉक्टर बाबासहब आंबेडकर ने देश को एक ऐसा संविधान दिया है जो देश की हर जाति और धर्म के नागरिकों को न्याय दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारतीय संविधान को मजबूत करने वाले नेता हैं। एक मजबूत संविधान का मतलब एक मजबूत देश है। रामदास आठवले ने कहा कि भारतीय लोकतंत्र संविधान की वजह से मजबूत है.
रिपब्लिकन पार्टी राष्ट्रीय स्तर पर एनडीए और महाराष्ट्र में महागठबंधन का अभिन्न अंग है। रिपब्लिकन पार्टी ने आगामी लोकसभा चुनाव में महाराष्ट्र में महागठबंधन के 45 सांसदों को चुनने का संकल्प लिया है। आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव में महायुति को प्रचंड बहुमत से जीत दिलाने का आव्हान
रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष केंद्रीय मंत्री सामाजिक न्याय राज्य मंत्री रामदास आठवले ने चेंबूर के चंदन लॉन में आयोजित रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया दक्षिण मध्य मुंबई की ओर से आयोजित संकल्प मेले में कही ।इस अवसर पर मंच पर संकल्प मेलावा के दक्षिण मध्य मुंबई के डैशिंग जिला अध्यक्ष संजय डोलसे उपस्थित थे। इसके अलावा राष्ट्रीय महासचिव अविनाश मातेकर, प्रदेश महासचिव गौतम सोनावने, मुंबई अध्यक्ष सिद्धार्थ कसारे, फूलाबाई सोनावने, अभया सोनावने, उषा रामलू, कामू पवार, स्वामी वैदु, महादेव साल्वे, बालासाहेब बनसोडे, साहेबराव ससाने, अनीस पठान, सुभाष साल्वे, रवि गायकवाड़, नंदू साठे, शंकर साठे, महेंद्र पाटिल, वैशाली जगताप, एमएस नंदा, सचिन मोहिते, रमेश गायकवाड़, भाजपा नेता विट्ठल खराटमोल आदि गणमान्य लोग उपस्थित थे।
रिपब्लिकन पार्टी पूरे देश में बढ़ रही है। महाराष्ट्र और मुम्बई आर पी आई का गढ़ है। 1992 के मनपा चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी के 12 नगरसेवक चुने गए थे। उस समय आर पी आई को मेयर का पद मिला था। कार्यकर्ता इस इतिहास के दोहराने के लिए काम करना शुरू कर दें। रिपब्लिकन पार्टी आगामी मुंबई मनपा चुनाव में बीजेपी गठबंधन के साथ 25 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। आर पी आई कम से कम 15 सीटें जीतने और मुंबई के डिप्टी मेयर का पद पाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके लिए रिपब्लिकन कार्यकर्ताओं को अपने-अपने क्षेत्रों में काम करना शुरू कर देना चाहिए। उन्हें लोगों के साथ मिल जुल कर लोगों की समस्याओं को हल करने पर विशेष ध्यान ध्यान देना चाहिए ऐसा आहवान रामदास अठावले ने किया है। समारोह में स्थानीय सांसद राहुल शेवाले भी शामिल हुए। मेहमानों का स्वागत रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया दक्षिण मध्य मुंबई के जिला अध्यक्ष संजय डोलसे ने किया। इस अवसर पर भारी संख्या में लोग उपस्थित थे।