मऊ:25हजार का इनामी को घोसी पुलिस ने किया गिरफ्तार

रिपोर्ट:अशोक श्रीवास्तव
मऊ:स्थानीयकोतवाली पुलिस ने गोवध निवारण अधिनियम के आरोपी एवं पच्चीस हजार के इनामिया श्यामलाल बिंद पुत्र काशी राम बिंद निवासी सुइठा कला थाना सरपतहा जिला जौनपुर को रविवार को मधुबन मोड़ कस्बा घोसी से गिरफ्तार कर चालान न्यायालय कर दिया है। घोसी पुलिस द्वारा वांछित, संदिग्ध व्यक्तियो,जिला बदर के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के क्रम में घोसी कोतवाल राजकुमार सिंह स्वाट टीम के साथ गस्त के दौरान मुखबीर से सूचना मिली कि गोवध अधिनियम का फरारआरोपी श्यामलाल बिंद कही जाने के लिए खड़ा है।कोतवाल हमराहियों के साथ मधुबन मोड़ पर पहुच कर आरोपी के पास पहुंचे तो भागने की कोशिश किया।पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ लिया।25हजार के इनामी श्यामलाल बिंद ने बताया कि वह देवरिया जनपद के सलेमपुर कोतवाली में एनडीपीसी एक्ट में आरोपी के साथ जेल जा चुका है।



