देवरिया:राजेश सिंह दयाल पर चुनाओ लड़ने हेतु सलेमपुर की जनता ने बनाया दबाव

राजेश सिंह दयाल ने चुनाव लड़ने के लिए दिये मज़बूत संकेत,सलेमपुर की जनता की ख़ुशी के लिये सब कुछ का त्याग

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

देवरिया:राजेश सिंह दयाल द्वारा लगातार लगाए जा रहे मुफ़्त स्वास्थ कैम्प एवं उनकी संस्था द्वारा की जा रही समाज सेवा ने पूरे छेत्र को उनका मुरीद कर दिया है, भारतीय जनता पार्टी द्वारा इस लोक सभा चुनाओ में टिकट ना मिलने के कारण जनता में अत्यधिक रोष की भावना उत्पन्न हो गई है । किसी भी दल से चुनाव लड़ने का प्रस्ताव लेकर आज रविवार पूरा सलेमपुर छेत्र राजेश सिंह दयाल के आवास पर उमड़ पड़ा, हज़ारों लोगों की भीड़ ने एकजुट होकर उनसे आगामी चुनाओ में सलेमपुर छेत्र का प्रतिनिधित्व करने की विनती की । विनम्रत पूर्वक विनती करने से लेकर लोगों ने चुनाओ न लड़ने की स्थिति में आत्मदाह करने तक की धमकी दे दी.राजेश सिंह दयाल ने सभी की बात सम्मानपूर्वक सुनकर उसपे विचार एवं मंथन करने का आश्वासन दिया, जनता की आवाज़ ईश्वर का आदेश होता है एवं उसे गंभीरता से लेना हर जनसेवक का परम कर्तव्य है जैसी बात कह कर राजेश सिंह दयाल ने चुनाव लड़ने की ओर दबे शब्दों में इशारा भी किया है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button