आजमगढ़ मंदूरी हवाई अड्डे से लखनऊ के लिए हवाई जहाज की पहली उड़ान जारी हफ्ते में बुधवार को छोड़ कर सिर्फ 6 दिन मिलेगी आम जनता को यह सेवा एयरपोर्ट प्रभारी:मुकेश यादव

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

 

रिपोर्ट:रोशन लाल

आजमगढ़। आखिरकार आजमगढ़ जिला के मंदूरी हवाई अड्डा से सोमवार को हवाई जहाज की पहली उड़ान जारी होगयी एयर पोर्ट प्रभारी निदेशक मुकेश यादव ने बताया कि इसकी उड़ान बुधवार को छोड़कर हफ्ते मे सिर्फ 6 दिन ही रहेगी।
बताया जारहा है कि लखनऊ से रनवे पर पहली फ्लाइट 10.45 पर उतरी। फ्लाइट अपने निर्धारित समय से 35 मिनट विलंब से पहुंची। इसका कारण खराब मौसम बताया गया है। इस अवसर पर सदर सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ आजमगढ़ से लखनऊ जाने वाले यात्रियों को विदाई देने के मौजूद रहे । वहीं पहली फ्लाइट को लेकर यात्री काफी उत्साहित दिखाई दिए। यात्रियों ने कहा कि आजमगढ़ से पहली फ्लाइट में उड़ान भरना हम सभी के लिए ऐतिहासिक पल है। प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री ने आजमगढ़ को बहुत बड़ी सौगात दिया है। आजमगढ़ के विकास में यह मील का पत्थर साबित होगा। एयरपोर्ट डायरेक्टर मुकेश कुमार यादव ने बताया कि सप्ताह में बुधवार को छोड़ 06 दिन सेवा प्रदान की जाएगी। वहीं सांसद निरहुआ ने कहा कि यह आजमगढ़ की जरूरतों को लेकर मोदी जी के रोडमैप का पहला कदम है। उन्होंने कहा कि आगे एयरपोर्ट के विस्तारीकरण का पुरजोर प्रयास किया जायेगा ताकि यहां बड़े विमान भी उतर सकें और आम जनता को पूरा फायदा मिल सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button