बलिया:अतिक्रमण पर चला बुल्डोजर

रिपोर्ट:संजय सिंह
रसड़ा/बलिया:आदर्श नगर पालिका रसड़ा में लगातार बढ़ रहे अतिक्रमण पर आखिरकार बुधवार को पालिका प्रशासन का बुल्डोजर चल ही गया।
अधिशासी अधिकारी धर्मराज के नेतृत्व में पालिका कर्मचारियों ने पुलिस बल के साथ रसड़ा कोतवाली से अतिक्रमण हटाआें अभियान का शुभारंभ किया जो मुंसफी तिराहा, ब्रम्हस्थान, प्यारेलाल चौराहा, भगत सिंह तिराहा मार्गों पर अवैध रूप से अतिक्रमण किए ठेले वाले व पटरी के किनारे नियम विरूद्ध कारोबार कर रहे अतिक्रमणकारियों को हटवा दिया। नगर पालिका प्रशासन की इस कार्रवाई से घंटों अफरा-तफरी का माहौल कायम रहा। पालिका का बुल्डोजर देख अतिक्रमण भाग खड़े हुए किंतु इस अभियान के समाप्त होते ही अधिकांश ठेले वालों ने पुन: अतिक्रमण जमा लिया।



