बलिया:बाँसडीह नगर पंचायत निवासी छात्र नेता राजकुमार दुबे उर्फ राजू का निधन

बलिया:बांसडीह नगर पंचायत निवासी छात्र नेता राजकुमार दुबे उर्फ राजू की बुधवार की देर रात वाराणसी में इलाज के दौरान निधन हो गया। इसकी सूचना मिलते ही उनके शुभचिंतकों सहित क्षेत्र व नगर पंचायत में शोक की लहर दौड़ गई। वहीं उनके शुभचिंतक सैकड़ों की संख्या में उनके पैतृक आवास नगर पंचायत के वार्ड नंबर तीन पर पहुंचने लगे। उनकी अंतिम विदाई गुरुवार को पचरुखिया गंगा घाट पर की गई। छात्र नेता राजकुमार दुबे को मुखा गनी उनके एकलौते पुत्र मिकु दुबे ने दी। इस मौके पर छात्र नेताओं साहित राजनैतिक व गैर राजनैतिक संगठनों के लोगों का उनके अंतिम दर्शन के लिए तांता लगा रहा। बता दे कि राजू दुबे अपने सरल व मृदभाषी वाणी के चलते क्षेत्र सहित नगर पंचायत के चहेते थे। यही नहीं छात्र राजनीत में भी काफी सक्रियता से सहभागिता निभाते थे। युवाओं के चहेते भी थे। उनके अंतिम यात्रा में मौजूद टीडी कालेज के पूर्व अध्यक्ष अजीत सिंह लाखा, डा गंगा सागर, दुराक्ष रिकवरी एजेंसी के सीएमडी ओमनारायण सिंह संटू, पूर्व सभासद सुनील मिश्रा, राकेश मिश्रा,अभय कुमार पांडेय, अभिषेक मिश्रा,लालजी नागवंशी, आदि रहे।



