मऊ:एंटी रोमियो टीम ने बोझी क्षेत्र में महिलाओं को किया जागरूक

रिपोर्ट:अशोक श्रीवास्तव
मऊ।घोसी। घोसी तहसील क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह के निर्देश पर वृहस्पतिवार को घोसी कोतवाली की महिलापुलिस ने मिशनशक्ति के तहत बेकभद्रपुर सहित अन्य स्थानों पर आम जनता खासकर महिलाओं में पहुंच कर विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारियां देकर लोगों को जागरुक किया।इसके साथ ही युवतियों को आत्मरक्षा के तरीकों बताने के साथ महिला हेल्पलाइन के विषय मे जानकारी दिया। साथ ही युवाओं को मतदान के दिन 18 वर्ष पूरा कर चुके मतदाता बनने के साथ स्वंय मतदान करने के साथ अन्य को भी प्रेरित करे।
एसआइ महिलाचौकी दमयंती गिरी,प्रशिक्षु एसआइ सोनिका सिंह ने घोसी क्षेत्र के रामपुर सोहड़ स्थित संकल्प चिल्ड्रे न स्कूल के साथ ही बेकभद्रपुर आदि गावों में आम जनता ,महिलाओं को जागरूक करते हुए कहा कि आत्मबल से हर समस्या का समाधान हो सकता है ।इस लिए कोई भी समस्या हो आत्मबल को बनाये रखे।डट कर मुकाबला कर।शोहदों से घबराए नही उनको अपने साहस से भागने पर मजबूर करें।आरक्षी आकांक्षा सिंह के साथ प्रशिक्षु एसआइ ऋचा सोनी ने आत्मरक्षा के गुण बताने के साथ महिला हेल्पलाइन 1090,1930 के साथ 1076 , वृद्धा पेंशन, बीसी सखी,विधवा पेंशन,सामूहिक विवाह आदि के विषय मे बताते हुए कहा कि आप इनका लाभ लेकर महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के लिए बहुत जागरूक है।आप सभी विद्यालय आते समय या घर से बाहर रहने पर कोई छेड़छाड़ या अभद्र व्यवहार करता है तो घबड़ाये नही। उसके कार्यव्यवहार का विरोध करे। 1090 आदि पर तुरंत सूचना देने के साथ लोकेशन बता दें।टीम सदस्य प्रिया कुमारी एवं खुशबू भारती ने कहा कि हिम्मत न खोए ,यह आप सभी का अच्छा हथियार है।आत्मबल के साथ समस्या का मुकाबला कर।शोर मचाने के साथ आसपास के लोगोका ध्यान अपने तरफ खिंचे।पुलिस के आने पर सम्बंधित आरोपी को गिरफ्तार कराने में सहयोग करे।घोसी पुलिस आप के साथ है। इस अवसर पर प्रशिक्षु उपनिरीक्षक सोनिका सिंह, ऋचा सोनी,आकांक्षा सिंह,खुशबू, प्रियंका,
प्रबन्धक राजेश यादव आदि उपस्थित रहे।



