देवरिया:29 व 31 मार्च 2024 को खुले रहेंगे निबंधन कार्यालय

रिपोर्ट:विनय मिश्र

बरहज, देवरिया।देवरिया 22 मार्च सहायक महानिरीक्षक निबन्धन देवरिया पंकज कुमार सिंह ने महानिरीक्षक निबन्धन, उत्तर प्रदेश द्वारा प्रदत्त निर्देश के क्रम में बताया है कि वित्तीय वर्ष 2023-24 के समापन में अब मात्र 09 दिन अवशेष है। माह मार्च, 2024 में 29 व 31 मार्च 2024 को सार्वजनिक अवकाश दिन क्रमशः शुक्रवार व रविवार को भी जनपद के समस्त उप निबन्धक कार्यालय सामान्य कार्य दिवसों की भांति खोले जायेंगे और रजिस्ट्री का कार्य सामान्य कार्य दिवसों की भांति होगा। अधिक से अधिक संख्या में लम्बित विलेखों का पंजीयन कराया जाये, जिससे जनहित सहित राजस्व वृद्धि भी हो सके। अपरिहार्य परिस्थितियों को छोड़कर उक्त दिवस में निबन्धन कार्यालय के किसी भी अधिकारी/ कर्मचारी को अवकाश अनुमन्य नही होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button