मऊ:एसडीएम, सीओ के नेतृत्व में एसएसबी जवानों एवं पुलिस का नदवासराय क्षेत्र में रूट मार्च

रिपोर्ट:अशोक श्रीवास्तव

मऊ/घोसी। लोकसभा चुनाव एवं होली पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने को लेकर एसडीएम, सीओ के साथ एसएचओ के द्वारा शनिवार के देर शाम तक नदवासराय क्षेत्र में अर्द्धसैनिक बलों, पुलिस के साथ पैदलरूट मार्च निकाल कर लोगो को जागरूक किया गया।एसडीएम आनन्द कन्नौजिया, सीओ दिनेशदत्त मिश्रा एवं प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह के नेतृत्व में एसएसबी बल एवं कोतवाली पुलिस जवानों के घोसी क्षेत्र के भिखारीपुर, भोपौरा होते हुए नदवासराय बाजार के विभिन्न मोहल्लो का भ्रमण कर बुथों की जानकारी प्राप्त करने के साथ भौगोलिक स्थिति की जानकारी प्राप्त किया।एसडीएम आनन्द कन्नौजिया एवं सीओ दिनेशदत्त मिश्रा ने लोगो से कहा कि होली पर्व भाईचारे, सौहार्द का पर्व है।इस लिए इस दिन दूसरों की भावनाओं का खयाल रखते हुए होली मनाए।लोकसभा मतदान के दिन निर्भीक होकर, निष्पक्ष मतदान करे।प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह ने कहा कि होली एवं रमजान, पर भाईचारा बनाये रखे।अफवाहों पर ध्यान न दे।सौहार्द बनाये रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करे।चुनाव के दिन जरूर मतदान करे।इस अवसर पर कोतवाल राजकुमार सिंह, चौकीप्रभारी सुरजीत सिंह, अवनीश यादव, मनोज कुमार,राहुल यादव, राघव मिश्र, आदि साथ रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button