बलिया:मालदेपुर घाट पर किया गया गंगा महाआरती का आयोजन

रिपोर्ट:संजय सिंह
या।दिनाँक 24 मार्च 2024 को माल्देपुर गंगा घाट पर जिला गंगा समिति बलिया /वन विभाग, बलिया की तत्वाधान में गंगा महाआरती का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम में सदस्य सचिव जिला गंगा समिति बलिया, मुख्य चिकित्सा अधिकारी बलिया,अधिशासी अभियंता सिंचाई विभाग बलिया, जिला पंचायत राज अधिकारी,बलिया एवं जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय बलिया के लोकपाल श्री गणेश कुमार पाठक जी उपस्थित रहे साथ ही साथ राजकीय इंटर कॉलेज, बलिया के प्रवक्ता मोहम्मद इफ्तिखार अहमद उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में पूर्व माध्यमिक विद्यालय शेरवाकला के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में शारीरिक कला का प्रदर्शन किया। जिसे उपस्थित लोगों द्वारा सराहना की गई। इस कार्यक्रम में कंपोजिट विद्यालय,माल्देपुर के बच्चों ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।मुख्य कार्यक्रम कंपोजिट विद्यालय माल्देपुर के प्रांगण में आयोजित किया गया तथा गंगा आरती का कार्यक्रम गंगा घाट पर मालदेपुर में आयोजित किया गया,जहां प्रकांड ब्राह्मण विद्वानों द्वारा विधिवत पूजन के साथ आम जनमानस, नमामि गंगे के सदस्य, अधिकारी कर्मचारीगण की उपस्थिति में विधि के अनुसार गंगा महा आरती किया गया । कार्यक्रम में सभी लोगों द्वारा बढ़-चढ़कर के प्रतिभाग किया गया । इस कार्यक्रम में बलिया वन विभाग के समस्त अधिकारी कर्मचारी एवं माल्देपुर के ग्राम प्रधान सहित गांव की जनता कार्यक्रम में उपस्थित रहे।



