बलिया:रिहायशी झोपडी मे लगी आग से नकदी अनाज व आभूषण जलकर स्वाहा

रिपोर्ट :संजय सिंह
नगरा (बलिया) क्षेत्र के मलप ग्रामपंचायत के खपटही गांव में रिहायसी झोपड़ी में सिलेंडर लीक करने से लगी आग में लाखों रुपए रखा अनाज, नगदी, आभूषण, सहित सभी वस्तुएं जल कर राख हो गई। आसपास के लोगो एवं फायर ब्रिगेड ने किसी तरह आग पर काबू पाया। तब तक काफी देर हो चुकी थी।
मलप हरसेनपुर के खपटही गांव के शशि प्रकाश चौहान अपने परिजनो के साथ गांव से बाहर रिहायसी झोपड़ी बनाकर रहता है। दोपहर में घर में भोजन बनाते समय गैस लीक करने से आग लग गई। आग लगते ही पूरा परिवार घर झोपड़ी से बाहर निकल कर शोर मचाने लगा। जैसे ही परिजन झोपड़ी से बाहर निकले, गैस सिलेंडर फट गया चित्कार शोर सुनकर गांव के लोग जब तक इकट्ठा हुए तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आसपास के ग्रामीण अगलगी की सूचना फायर ब्रिगेड तथा पुलिस को देने के बाद आग बुझाने लगे। फायर ब्रिगेड भी पहुंचकर आग पर काबू पाया तब तक सब कुछ जलकर राख हो गया। पीड़ित ने बताया कि घर बनाने के लिए एक लाख रुपया रखा था, वह भी जल गया। इसकेे अलावा सोने चांदी के आभूषण, कपड़ा, कागज, अनाज, विछावन आदि सब कुछ जलकर राख हो गया। पीड़ित ईट भट्ठे पर मजदूरी करते हैं।



