बलिया:आज भी इंसानियत जिन्दा है,मसूद आलम अंसारी ने दिखाई दरियादिली

रिपोर्ट:मोहम्मद आरिफ
नगरा/बलिया:अमहर पट्टी रसड़ा के कांग्रेसी नेता और युवा समाजसेवी जनाब मसूद आलम अंसारी ने एक बार फिर दिखाई दरियादिली
असल मे आज मसूद आलम अंसारी क़ो दो बच्चे मिले
जिनकी हालत देख उनके हालात के बारे मे साफ साफ जाहिर हो जा रहा था
उमर पढ़ने की थी, खेलने , घूमने की थी लेकिन
हालात ने मजबूर कर रखा था
आँखों मे दर्द झलक रहे थे।एक बच्चे कि तो शरीर बिलकुल जल चुकी थी , शायद उसके साथ कोइ हादसा हुआ होगा,गांव गांव, घर घर दो वक्त कि रोटी के जुगाड़ मे घूम रहे थे।तभी उनकी मुलाक़ात मसूद आलम से हुई और आप ने इंसानियत का फ़र्ज निभाया और बच्चों क़ो नये कपडे, चप्पल दिए lयें सब पाकर बच्चे काफ़ी ख़ुश थे और उनके चेहरे पर एक मीठी मुस्कान थी lफिर बच्चों ने बताया कि हमारी माँ के पास साडी नहीं है।आप ने उस माँ के लिए साड़ी भी खरीद कर दी
असल जिंदगी मे यें छोटे छोटे काम किसी के दिल क़ो बहुत ज्यादा सकून देते है और उनके चेहरे पर मुस्कान लाते है
इंसान का सबसे बड़ा धर्म इंसानियत है
और आप ने इंसानियत का फ़र्ज निभाया है l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button