निजामाबाद के बुजुर्ग विधायक आलम बदी आज़मी नहीं रहे, क्षेत्र में शोक की लहर

Veteran Nizamabad MLA Alam Badi Azmi passes away, area mourns

वरिष्ठ सपा विधायक आलम बदी आज़मी का इंतकाल, आज नमाज़-ए-जनाज़ा के बाद जामिअतुर रशद कब्रिस्तान में होगी सुपुर्द-ए-ख़ाक

 

आज़मगढ़, 23 जुलाई। निजामाबाद विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ विधायक आलम बदी आज़मी का बीती देर रात लंबी बीमारी के बाद इंतकाल हो गया। उन्होंने शहर के मातबरगंज स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से पूरे जनपद में शोक की लहर है और राजनीतिक, सामाजिक तथा धार्मिक संगठनों के लोगों ने गहरा दुख व्यक्त किया है।इस बीच सोशल मीडिया के माध्यम से मिली जानकारी के अनुसार, मरहूम आलम बदी आज़मी की नमाज़-ए-जनाज़ा आज अदा की जाएगी, जिसके बाद उन्हें जामिअतुर रशद स्थित कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-ख़ाक किया जाएगा। बड़ी संख्या में समर्थकों, शुभचिंतकों और क्षेत्रवासियों के जनाज़े में शामिल होने की संभावना है।आलम बदी आज़मी अपनी सादगी, मिलनसार व्यक्तित्व और जनसेवा के प्रति समर्पण के लिए व्यापक रूप से जाने जाते थे। उन्होंने अपने लंबे राजनीतिक जीवन में जनता की समस्याओं को प्राथमिकता देते हुए क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर कार्य किया। वह निजामाबाद विधानसभा क्षेत्र से लगातार 1996, 2002, 2012, 2017 और 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा निजामाबाद से विधायक पांच बार विधायक निर्वाचित हुए और समाजवादी विचारधारा के मजबूत एवं लोकप्रिय जनप्रतिनिधि के रूप में अपनी पहचान बनाई।उनके इंतकाल से निजामाबाद विधानसभा क्षेत्र सहित पूरे आज़मगढ़ में शोक का माहौल है। विभिन्न राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनकी सादगी, ईमानदारी और जनसेवा की भावना हमेशा लोगों के दिलों में जीवित रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button