आजमगढ़:विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान

रिपोर्ट: शिवम सिंह

मार्टीनगंज-आजमगढ़:शुक्रवार को दिन में लगभग एक बजे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मार्टिनगंज से डा0 योगेश कुमार गौतम के नेतृत्व में विशेष संचारी रोग नियंत्रण हेतु आशा बहुओं ने जागरूकता रैली निकाली जो प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मार्टिनगंज से होते हुए भादों मोड़ तक जाकर वापस प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मार्टिनगंज आई । आशा बहुओं द्वारा हम सब नें ठाना है, संचारी रोग भगाना है। ।मार्टिनगंज नें ठाना है ।
संचारी रोग भगाना है। ।कचरा कूड़े दानी में ।
सब सोयें मच्छर दानी में ।।
जैसे नारे आशा बहुओं द्वारा लगाकर
बाजार वासियों तथा क्षेत्र वासियों को संचारी रोग पर नियंत्रण हेतु जागरूक किया गया। इस अवसर पर डा0 राम सिंह, डा0राम प्रवेश वार्ड ब्वाय दिनेश, स्टाफ नर्सेज ,डीइओ पंकज, जोगेंद्र ,पंकज पांडेय आशा संगिनी संध्या सिंह, शशि सिंह, सुशीला यादव ,सीमा तिवारी, शैल कुमारी,पूनम सिंह आदि लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button