बलिया पुलिस व पैरामिलिट्री के जवानों ने कस्बा में किया रूट मार्च

रिपोर्ट संजय सिंह
नगरा(बलिया) क्षेत्राधिकारी रसड़ा के निर्देश में थानाध्यक्ष नगरा अतुल कुमार मिश्र नेतृत्व में मय पुलिस तथा पैरामिलिट्री फोर्स के साथ आगामी लोकसभा चुनाव, नवरात्री त्योहार व ईद के त्यौहार को दृष्टिगत रखते हुए कस्बा के विभिन्न गली मोहल्ले में रूट मार्च कर लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की. थानाध्यक्ष नगरा ने कहा कि लोकसभा चुनाव व त्यौहारों के मद्देनजर पुलिस पैनी नजर रखी हुई है. कहीं से कोई आवांछनीय तत्व गड़बड़ी फैलाने की कोशिश करेंगे तो उनसे सख्ती से निपटा जाएगा।



