देवरिया जिलाधिकारी की उपस्थिति में हुई क्रॉप कटिंग।

रिपोर्ट विनय मिश्रा
देवरिया, जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने आज सदर तहसील स्थित गोविंदपुर ग्राम में गेहूं की कटाई करायी गई। क्रॉप कटिंग के माध्यम से गेहूं की औसत पैदावार का आंकलन किया जाता है, जिससे शासन को अवगत कराया जाता है। क्रॉप कटिंग के लिए खेत एवं स्थल का चयन रेंडमली किया जाता है।जिलाधिकारी आज अपराह्न गोविंदपुर गांव पहुंचे। वहां उन्होंने राजस्व विभाग के अधिकारियों को राजस्व परिषद द्वारा निर्धारित मानक के अनुसार अपने समक्ष क्रॉप कटिंग करने का निर्देश दिया। जंगी पुत्र काशी तथा योगेंद्र पुत्र बसन्त के खेत में कटाई की गई। जंगी के खेत में प्राप्त गेहूं की उपज के आधार पर उत्पादकता 47.79 क्विंटल प्रति हेक्टेयर आंकलित की गई। इस अवसर पर एसडीएम सदर विपिन द्विवेदी, तहसीलदार कृष्णकांत मिश्रा, ईओ नगर पालिका अंकिता शुक्ला, मंडलीय सांख्यिकीय अधिकारी प्रकाश कुमार शुक्ला, प्रभारी सांख्यिकीय अधिकारी संजीव सिंह, जिला समन्वयक अधिकारी एआइसी राम प्रकाश सिंह सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।



