देवरिया।परिषदीय विद्यालयों में स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत चलाया गया नामांकन अभियान।

रिपोर्ट विनय मिश्रा
देवरिया देवरिया! जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शालिनी श्रीवास्तव के निर्देश के क्रम में परिषदीय विद्यालयों में स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत नामांकन अभियान चलाया गया, जिसके अंतर्गत समस्त अध्यापक, शिक्षामित्र, अनुदेशक अपने ग्राम सभाओं में जाकर अभिभावकों से संपर्क किया और परिषदीय विद्यालयों में बच्चों के नामांकन हेतु अनुरोध किया। प्रातः 8:00 बजे अध्यापक क्षेत्र में जाकर अभिभावकों से बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत चलने वाली विभिन्न योजनाओं की जानकारी दिए। खंड शिक्षा अधिकारीबरहज एवं रुद्रपुर राज किशोर सिंह के द्वारा विभिन्न परिषदीय विद्यालयों में नामांकन हेतु अभियान चलाया गया। खंड शिक्षा अधिकारी भटनी राजेश कुमार यादव के नेतृत्व में विकासखंड भटनी के विभिन्न विद्यालयों में नामांकन अभियान चलाया एवं अभिभावकों को प्रेरित किया।जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि यह अभियान बच्चों को विद्यालयों से जोड़ने में सहायता करेगा और इस प्रकार के अभियान वर्तमान में अप्रैल के अन्य दिवसों में भी संचालित किया जाएगा। सभी चिन्हित / नवीन नामांकित बच्चों का रजिस्ट्रेशन दो दिवस के अंदर प्रेरणा पोर्टल पर करना सुनिश्चित करें।



