देवरिया बीकंबाइन मशीन की चिंगारी से आग लगने से पांच बीघा फसल जलकर राख।

रिपोर्ट विनय मिश्रा
देवरिया:बरहज तहसील क्षेत्र के ग्राम मोहाव में आग लगने से साढ़े पांच बीघा फसल जलकर राख हो गई। मिली जानकारी के अनुसार सोमवर को सायं करीब पांच बजे कृषक मीना पत्नी बशिष्ठ शर्मा , रीना पत्नी प्रमोद विश्वकर्मा, अलगु विश्वकर्मा व रामनक्षत्र विश्वकर्मा
की साढे पांच बीघा गेंहू की फ़सल में कंबाइन मशीन से निकली चिंगारी से आग लगने से फ़सल जलकर खाक हो गई।



