बलिया को ओवरटेक करने के चक्कर में पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत

रिपोर्ट अजीत कुमार सिंह बिट्टू

बैरिया (बलिया)। स्थानीय थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर टेंगरही हनुमान मंदिर के निकट शुक्रवार को दोपहर ट्रक ओवरटेक करने में पिकअप मोटरसाइकिल को रौंद दिया। इससे मोटरसाइकिल सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गयी और पीछे बैठा युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृत युवक के शव को कब्जे में लिया जबकि घायल को सीएचसी सोनबरसा पहुंचाया जहां से चिकित्सकों ने उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घटना स्थल पर पुलिस के पहुंचने से पहले ट्रक चालक व पिकअप चालक अपना अपना वाहन लेकर मौके से फरार हो गए थे। मृतक की पहचान मनीष यादव 19 वर्ष पुत्र सत्यदेव यादव निवासी हर छपरा दयाछपरा व बुरी तरह से घायल संजय साह 22 वर्ष पुत्र पूर्णवासी साह निवासी हरछपरा दयाछपरा।प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रक व पिकअप बलिया से बैरिया की तरफ आ रहे थे। वही मोटरसाइकिल सवार बैरिया से अपने गांव हरछपरा जा रहे थे। टेंगरही कि निकट ट्रक से पास लेने के चक्कर में पिकअप ने मोटरसाइकिल को रौंद दिया। मनीष यादव का सिर पिकअप से पूरी कुचल गया था जबकि संजय भी बुरी तरह से घायल हो गया था। एसएचओ धर्मवीर सिंह ने बताया कि मृतक का शव पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए बलिया भेजा गया है जबकि घायल को ईलाज के लिए सदर अस्पताल भेजवा दिया गया है जबकि दुर्घटना में शामिल ट्रक व पिकअप की तलाश की जा रही हैं। इस घटना के बाद कुछ देर के लिए एनएच 31 पर यातायात रुका हुआ था वही परिवार में कोहराम मच गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button