बलिया पूर्व मंत्री राजधारी ने भ्रमण के माध्यम से मुस्लिम भाइयो को दिया ईद की बधाई

रिपोर्ट अजीत कुमार सिंह बिट्टू जी

सिकंदरपुर(बलिया)पूर्व मंत्री माननीय राजधारी सिह सिकंदरपुर एवं क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर ईद के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए।पूर्व मंत्री ने लोगों को ईद की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।जल्पा न्यूज से वार्ता के दौरान राजधारी सिंह ने कहा कि आज ईद का बहुत ही अच्छा दिन है. जैसे हमारे यहां त्योहार मनाया जाता है उसी तरह मुस्लिम समुदाय के लिए भी आज का दिन खास है. आज मैं ईद का शुभकामनाएं देने के लिए मुस्लिम भाइयो के घर आया हूं जब हमारे हिंदू समाज में कोई पर्व होता है, जैसे दीपावली, होली तो मुस्लिम भाई भी आकर बधाई देते हैं और कार्यक्रम में शामिल होते हैं।सिकंदरपुर में ईद का रंग सारी दुनिया से बिल्कुल अलग है।यहा पर मुसलमानों की ईद तब तक मुकम्मल नहीं होती जब तक कोई हिंदू भाई य सिख या इसाई दोस्त घर आकर गले लगा कर ईद मुबारक ना कह दे और सेवइयां खाकर यह कहे कि यार बहुत अच्छी बनी है ये त्योहार जहां हम एक-दूसरे के गले मिलते हैं सेवइयां खाकर एक-दूसरे का मुंह मीठा करते हैं, यही हमारे देश की खूबसूरती रही है हम एक-दूसरे का सम्मान करें और एक-दूसरे को मोहब्बत की नजर से देखें, मैं इसी उम्मीद के साथ आप सभी को ईद की बहुत बहुत मुबारकबाद देता हूं

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button