अधिशासी अधिकारी और सभासद ने बाजार सलावत खां के नाले का किया निरीक्षण

उस पर अतिक्रमण देख उन्होंने कहा कि शीघ्र ही पुलिस फोर्स लेकर हटवाया जाएगा अतिक्रमण

 

रिपोर्ट:असरफ संजरी
भदोही। नगर के बाजार सलावत खां से होकर गुजरने वाले नाले पर कुछ लोगों द्वारा अतिक्रमण कर लिया गया है। इस बात की जानकारी होने के बाद नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी धर्मराज सिंह शनिवार को खाद्य एवं सफाई निरीक्षक मिथिलेश कुमार के साथ मौके का निरीक्षण करने पहुंचे।
इस दौरान वरिष्ठ सभासद गुलाम हुसैन संजरी ने बताया कि जल निकासी की समस्या को देखते हुए परिषद द्वारा बाजार सलावत खां मोहल्ले से लेकर घमहापुर तक नाले का निर्माण कराया गया है। ताकि बरसात के दिनों में जल भराव की समस्या उत्पन्न न हो सकें। लेकिन कुछ अराजकतत्वों द्वारा नाले पर अतिक्रमण कर रखें है। जिससे बरसात के मौसम में जल निकासी अवरुद्ध हो जाएगा। इसके कारण नगर के लगभग 10 मोहल्लों में गंदा पानी सड़कों पर बहेगा। ऐसे में नाले पर से अतिक्रमण को हटवाया जाना जरूरी है। ईओ धर्मराज सिंह ने नाले का निरीक्षण करने के बाद कहा कि पुलिस फोर्स व नगर पालिका परिषद के सफाईकर्मियों को साथ में लेकर अभियान चलाकर उस अतिक्रमण को हटवाया जाएगा। उसके साथ ही नाले की साफ-सफाई कराई जाएगी।
इस मौके पर सभासद सुफियान अंसारी, जितेंद्र कुमार यादव पियाजु, इसरार अहमद, जमादार वारिस खां, अयूब अंसारी व इसराइल अंसारी आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button