चेंबूर में दक्षिण मध्य मुंबई जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक संपन्न
रिपोर्ट/अजय उपाध्याय
मुंबई:दक्षिण मध्य मुंबई जिला महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्षा प्रज्योति चंद्रकान्त हंडोरे की ओर से चेम्बूर के डॉ बाबासाहेब आम्बेडकर स्कूल में चेम्बूर विधानसभा और अणुशक्ति नगर विधानसभा क्षेत्र के महिला पदाधिकारिओं की एक सभा का आयोजन किया।
इस अवसर पर मुंबई कांग्रेस महिला कमेटी की अध्यक्ष अनीसा बागुल ने सभा में शामिल सभी महिला पदाधिकारिओं का मार्गदर्शन करते हुए उन्हें बताया की किस तरह इंडिया आघाड़ी गठबंधन के उम्मीदवारों के पक्ष में महिलाओं को मतदान करने के लिए प्रेरित किया जाता है।इसके साथ हर घर में जाकर महिलाओं से अपने उम्मीदवारों की बात कर उनके लिए मतदान करने की अपील करना होगा।
कार्यक्रम में मुंबई महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष पूर्वी पटेल,राजनी शेट्टी,अक्षता मोहिते,रुपाली पाटिल,रसीदा,मिनाक्षी पवार,संगीता म्हात्रे,प्रियंका म्हात्रे के अलावा दोनों विधानसभा के कई महिला कांग्रेस की पदाधिकारी शामिल थी।
ट्रेसी पॉल की आँखों के आपरेशन के लिए लायंस क्लब ऑफ चुना भट्टी अध्यक्ष पूर्वी पटेल ने आर्थिक सहयोग दिया।
प्रज्योति हंडोरे ने अनिसा बागुल को गुलदस्ता भेंट उनका स्वागत किया।