व्यापारियों ने पहले टीम का किया सत्यापन, फिर करने दिया जांच

रिपोर्ट अजीत कुमार सिंह बिट्टू जी

बलिया। शहर के गुदरी बाजार स्थित कंचन जर्दा स्टोर पर मंगलवार को वाराणसी जीएसटी विभाग की टीम ने जीएसटी इंस्पेक्टर हिमांशु श्रीवास्तव के नेतृत्व में छापेमारी की। जैसे ही इसकी जानकारी व्यापार मंडल के पदाधिकारियों को हुई तो वे तत्काल मौके पर पहुँच गए और पूर्व में हुए फर्जी छापेमारी से सबक लेते हुए उक्त अधिकारियों से वार्ता किया। इसके साथ ही छापेमारी का वारंट व आईडी देखा और स्थानीय जीएसटी अधिकारी से उनकी सत्यता का सत्यापन किया। संतुष्टि होने के बाद चले गए। इसके बाद टीम ने टैक्स, पेमेंट और भंडारण से जुडे़े कागजातों की जांच की। इस दौरान व्यापारी को हाजिर होने का नोटिस देकर टीम वाराणसी लौट गई। वाराणसी के जीएसटी अधीक्षक आरके सिंह के नेतृत्व में टीम ने रसीदों का भी परीक्षण किया। छापेमारी टीम में अमित माैर्या, राजीव शंकर, धीरेंद्र मिश्रा आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button