जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ बाढ़ स्टीयरिंग गु्रप की बैठक

बाढ़ राहत कार्य से सम्बन्धित सभी विभाग सौपें गये उत्तरदायित्वों का समय से अनुपालन करें सुनिश्चित. जिलाधिकारी

बाढ़ पूर्व तैयारियों पर जिलाधिकारी ने सम्बन्धित विभागों के साथ किया बैठक

भदोही से अशरफ संजरी की रिपोर्ट

भदोही। जिलाधिकारी विशाल सिंह की अध्यक्षता में बाढ़ स्टीयरिंग ग्रुप की तैयारियों के संबंध में बैठक संपन्न हुई। जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता नहर प्रखण्ड पुष्पेन्द्र सिंह से विगत 10 वर्षो का बाढ़ के दृष्टिगत गंगा के अधिकतम व न्यूनतम जल.स्तर का तुलात्मक जानकारी लेते हुए विगत वर्षो में की गयी तैयारियों व प्रभाव क्षेत्र की जानकारी लिया।
अधिशासी अधिकारी नहर प्रखण्ड ने जिलाधिकारी को 1978ए 1982ए 2022.23ए में आये बाढ़ जल.स्तर पर प्रकाश डालते हुए बताया कि 2023 में डीघ ब्लाक के 26 गॉव बाढ़ से प्रभावित हुए थे। जिनमें 23 गॉव में फसल हानि व 03 गॉव छिछूआ भूर्राए इटहराए अमिलौर में आबादी प्रभावित हुई थी। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष तहसील ज्ञानपुर के अन्तर्गत 12 बाढ़ चौकी व राहत केन्द्रए तहसील भदोही के अन्तर्गत 06 बाढ़ चौकी व राहत केन्द्रए तहसील औराई के अन्तर्गत 04 बाढ़ चौकी व राहत केन्द्र की व्यवस्था की गयी थी। उन्होंने उप जिलाधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि बाढ़ व्यवस्था को नियंत्रित रखने में किसी प्रकार की कोई भी कमी नहीं होनी चाहिए। राहत सामग्री आदि व्यवस्थाएं स्थानीय स्तर पर पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि अभी से ही संपूर्ण व्यवस्था के साथ गंगा नदी पर सिंचाई विभाग नावए मोटर बोटए गोताखोर की व्यवस्था सुनिश्चित करा ली जाए। उन्होंने कहा कि बाढ़ क्षेत्र के आसपास वाले स्थान को भी चयनित कर लिया जाए। उन्होंने कहा कि बाढ़ से जुड़े सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित रहे इसके लिए भी स्थानीय स्तर पर समरसेबलए पंपए वॉटर टैंकरए आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करें।

जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी भदोही को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी बाढ़ क्षेत्र वाले प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दे कि सभी चिकित्सा अधिकारी बाढ़ क्षेत्रों में बाढ़ के दौरान क्लोरिन की गोलीए स्वच्छता व्यवहार एवंज न जागरूकताए बाढ़ पूर्व तैयारियों पर स्वास्थ्य कर्मियों का प्रशिक्षणए फागिंग दवाओं का छिड़कावए सम्भावित बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लिए गर्भवती महिलाओंए बीमार तथा घायलों को चिकित्सालय ले जाने की व्यवस्थाओं को सुनिश्चित किये जाने पर बल दिया।
मुख्य विकास अधिकारी यशवंत कुमार सिंह एवं अपर जिलाधिकारी वि0ध्रा0 कुंवर वीरेंद्र मौर्य ने कहा कि गत वर्ष जिन क्षेत्रों में बाढ़ आयी थी उसको देखते हुए सूची बना लें उसी हिसाब से ग्रामवासियों को बाढ़ की पूर्व सूचना देते हुए उन्हें सचेत किया जाए। उन्होंने कहा कि वहां पर राशनए पानी बाढ़ शिविर की व्यवस्था और गांव में आने जाने के रास्ते भी ठीक होने चाहिए जिससे की ग्रामवासियों को किसी भी प्रकार की कठिनाइयों का सामना ना करना पड़े ऐसे गाव चिन्हित कर लिया जाए।    उन्होंने कहा कि जहां नाव लगेगी वहां से बस्ती में जाने का रास्ता ठीक होना चाहिए। अगर ठीक नहीं है तो ठीक करा दिए जाएं। जिससे आवागमन बाधित न हो। वैकल्पिक व्यवस्था में भवनए जनरेटरए सोलर लाइट आदि की व्यवस्था पहले सुनिश्चित करें। नाव संचालकों की एक लिस्ट होनी चाहिए जिससे आवश्यकता पड़ने पर नाव की व्यवस्था हो सके। बाढ़ नियंत्रण कक्ष गोताखोर भी चिन्हित कर लिया जाए। स्वयं सेवी संस्थाओं से भी सामंजस्य स्थापित कर लिया जाए जानवरों को भी समय पर वैक्सीनेशन कराया जाए चारा भूसा की भी व्यवस्था सुनिश्चित करें। जिला स्तर पर एवं तहसील स्तर पर भी कन्ट्रोल रूम स्थापित किया जाए।बैठक में अपर जिलाधिकारी ;वि0ध्रा0द्ध कुंवर वीरेंद्र मौर्यए एक्सईएन पीडब्ल्यूडीए उप जिलाधिकारी आकाश कुमारए शिव प्रकाश यादवए भानसिंह समस्त तहसीलदारए पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रभात रायए जिला सूचना अधिकारी डॉ0 पंकज कुमारए एआरटीओ रामसिंहए अपर मुख्य अधिकारीए समस्त अधिशासी अभियंताए जिला कृषि अधिकारी रत्नेशए सहित बाढ़ स्टेयरिंग गु्रप के सभी सदस्यगण उपस्थित रहें।

Related Articles

Back to top button