Burhanpur news:बुरहानपुर एसपी की फेक इंस्टा आईडी बनाई:हैकर ने रुपए मांगे, पता लगते ही एसपी ने अकाउंट क्लोज कराया*

रिपोर्ट रुपेश वर्मा

बुरहानपुर एसपी की फेक इंस्टा आईडी बनाई:हैकर ने रुपए मांगे, पता लगते ही एसपी ने अकाउंट क्लोज कराया,बुरहानपुर एसपी राहुल कुमार लोढ़ा की फर्जी इंस्ट्राग्राम आईडी बनाकर अज्ञात व्यक्ति ने लोगों से रूपए मांगने का प्रयास किया। कईं लोगों को फर्जी आईडी से मैसेज भेजे गए। जैसे ही एसपी को यह बात पता चली उन्होंने तुरंत इंस्टाग्राम को रिक्वेस्ट भेजकर अकाउंट क्लोज कराया। सारी सेटिंग की भी चेंज की। खास बात यह रही कि तुरंत एक्शन लेने से संबंधित व्यक्ति किसी के साथ ठगी नहीं कर पाया।दरअसल बुरहानपुर एसपी का इंस्टाग्राम पर अकाउंट है। किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके इंस्टग्राम की हुबहू आईडी बनाकर उनके कांटेक्ट से जुड़े लोगों को मैसेज भेजे। शाहपुर के मनोज गावंडे को भी मैसेज आया। जिसमें लिखा गया आप कैसे हो। फिर पूछा आप फोन-पे या गूगल पे पर हो। जब उन्होंने कहा हां तो फर्जी आडी बनाने वाले व्यक्ति ने कहा आप मुझे 14 हजार रूपए ट्रांसफर कर दो शाम तक वापस लौटा दूंगा। साथ ही राशि जल्दी डालने को कहा, लेकिन गावंडे ने कहा सर उसमें अभी पैमेंट नहीं है।इस पर संबंधित व्यक्ति ने कहा- अभी कितना अकाउंट बैलेंस है। बस यहीं से उन्हें शक होने पर एसपी को फोन लगाकर इसकी जानकारी दी। तब एसपी ने तत्काल एक्शन लेकर अकाउंट क्लोज कराया। साथ ही कांटेक्ट में मौजूद लोगों को भी मैसेज किए कि इस तरह का फ्रॉड मैसेज मेरे नाम से चल रहा है उस पर ध्यान न दें।

अकाउंट हैक नहीं किया, नकली आईडी बनाकर मैसेज किया

अज्ञात व्यक्ति ने हुबहू आईडी बनाकर मैसेज किया। इंस्टाग्राम फेसबुक से अटैच होता है। मोबाइल नंबर अधिकांष लोग नंबर डाल देते हैं। मेरे अकाउंट को हैक नहीं किया मेरे अकाउंट जैसा दूसरा अकाउंट बनाया और मेरे अकाउंट पर जो नाम दिए थे उन नंबर पर मैसेज किए। मैंने सभी को मैसेज कर दिया कि यह अकाउंट फर्जी इसलिए किसी प्रकार की हानि नहीं हुई। टेक्निकल सेल से प्रक्रिया पूरी कराई।बुरहानपुर एसपी राहुल कुमार लोढ़ा की फर्जी इंस्ट्राग्राम आईडी बनाकर अज्ञात व्यक्ति ने लोगों से रूपए मांगने का प्रयास किया। कईं लोगों को फर्जी आईडी से मैसेज भेजे गए। जैसे ही एसपी को यह बात पता चली उन्होंने तुरंत इंस्टाग्राम को रिक्वेस्ट भेजकर अकाउंट क्लोज कराया। सारी सेटिंग की भी चेंज की। खास बात यह रही कि तुरंत एक्शन लेने से संबंधित व्यक्ति किसी के साथ ठगी नहीं कर पाया।दरअसल बुरहानपुर एसपी का इंस्टाग्राम पर अकाउंट है। किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके इंस्टग्राम की हुबहू आईडी बनाकर उनके कांटेक्ट से जुड़े लोगों को मैसेज भेजे। शाहपुर के मनोज गावंडे को भी मैसेज आया। जिसमें लिखा गया आप कैसे हो। फिर पूछा आप फोन-पे या गूगल पे पर हो। जब उन्होंने कहा हां तो फर्जी आडी बनाने वाले व्यक्ति ने कहा आप मुझे 14 हजार रूपए ट्रांसफर कर दो शाम तक वापस लौटा दूंगा। साथ ही राशि जल्दी डालने को कहा, लेकिन गावंडे ने कहा सर उसमें अभी पैमेंट नहीं है।इस पर संबंधित व्यक्ति ने कहा- अभी कितना अकाउंट बैलेंस है। बस यहीं से उन्हें शक होने पर एसपी को फोन लगाकर इसकी जानकारी दी। तब एसपी ने तत्काल एक्शन लेकर अकाउंट क्लोज कराया। साथ ही कांटेक्ट में मौजूद लोगों को भी मैसेज किए कि इस तरह का फ्रॉड मैसेज मेरे नाम से चल रहा है उस पर ध्यान न दें।

अकाउंट हैक नहीं किया, नकली आईडी बनाकर मैसेज किया

अज्ञात व्यक्ति ने हुबहू आईडी बनाकर मैसेज किया। इंस्टाग्राम फेसबुक से अटैच होता है। मोबाइल नंबर अधिकांष लोग नंबर डाल देते हैं। मेरे अकाउंट को हैक नहीं किया मेरे अकाउंट जैसा दूसरा अकाउंट बनाया और मेरे अकाउंट पर जो नाम दिए थे उन नंबर पर मैसेज किए। मैंने सभी को मैसेज कर दिया कि यह अकाउंट फर्जी इसलिए किसी प्रकार की हानि नहीं हुई। टेक्निकल सेल से प्रक्रिया पूरी कराई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button