आजमगढ़ में अज्ञात चोरों ने घर में घुसकर दो घरों से लगभग 45000 नकदी समेत गहनों पर किया हाथ साफ,पीड़ित ने दी तहरीर

गंभीरपुर/ आजमगढ़।गंभीरपुर थाना क्षेत्र के धरनीपुर बिषया गांव मे रविवार की रात्रि अज्ञात चोरो ने दो घरों मे घुसकर लगभग 45000 नगदी समेत घर मे रखें गहना लेकर चम्पत हो गए औऱ परिवार के लोगों को भनक तक नहीं लगी। मिली जानकारी के अनुसार विषया गांव निवासी विष्णु शंकर राय व लौटन रावत रविवार की रात्रि खाना खाकर घर मैं सो गए रात्रि में ही अज्ञात चोर घर में घुस कर विष्णु शंकर राय के घर से लगभग 20000 नकदी समेत झाला पायल मांटिका औऱ लौटन रावत के घर से लगभग 25000 नकदी समेत झाला पागल मानटिका, पाजेव समेत अन्य सामान लेकर चंपत हो गए और परिवार के लोगों को इसकी भनक तक नहीं लगी। सुबह जब परिवार के लोगों की नींद खुली तो घर का सामान गायब देख अवाक रह गए। सूचना पर गंभीरपुर पुलिस व डाग स्क्वायड की टीम मौके पर पहुंची जांच पड़ताल कर वापस चली गई। विष्णु शंकर राय व लोटन राय ने गंभीरपुर थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी है। इसके पूर्व में भी थाना क्षेत्र के मंगरावां रायपुर में 3 मार्च की रात्रि अज्ञात चोरों ने आमिर पुत्र मंजूर के घर में घुसकर बिटिया की शादी के लिए रखा लाखों का गहनों पर हाथ साफ कर दिया था जिसमें चोरों की घटना सीसीटीवी में कैद होने के बाद भी गंभीर पर पुलिस अभी तक घटना का खुलासा करने में नाकाम साबित हुई है अब देखना यह है कि इस भी चोरी का गंभीरपुर पुलिस खुलासा कर पाती है कि नहीं।



