आजमगढ़:दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार
Accused of rape arrested

आजमगढ़: बिलरियागंज पुलिस ने दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार, वादिनी मुकदमा थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ ने थाना स्थानीय पर लिखित तहीर दी कि विपक्षी अविनाश शर्मा उर्फ अभिनाश पुत्र हरिहर शर्मा सा0 तोहफापुर थाना
बिलरियागंज आजमगढ़ द्वारा वादिनी मुकदमा की पुत्री को शादी का झांसा देकर कई बार शारिरीक सम्बन्ध बनाया, शादी करने की बात कहने पर अभियुक्त द्वारा गाली गुप्ता देते हुए शादी से इंकार करते हुए जान से मारने की धमकी दी गयी, के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र दिया गया, के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 135/24 धारा 376/504/506 भादवि. व धारा 3(1)द, 3(1)ध, 3(2)(5) एस.सी.एस.टी. एक्ट. बनाम पंजीकृत किया गया है।
गुरूवार को थानाध्यक्ष मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त अविनाश शर्मा उर्फ अभिनाश पुत्र हरिहर शर्मा निवासी तोफापुर थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ को ग्राम तोफापुर पोखरा पुलिया के पास से समय करीब सुबह 08.10 बजे हिरासत पुलिस लिया गया । गिरफ्तार अभियुक्त का चालान न्यायालय किया गया।


