आजमगढ़:अपहरण का आरोपी गिरफ्तार

Kidnapping accused arrested

आजमगढ़:मेंहनाजपुर थाने की पुलिस ने अपहरण के अभियोग में एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार, वादिनी मुकदमा थाना मेंहनाजपुर जिला आजमगढ ने थाना स्थानीय पर लिखित तहरीर दिया कि दिनांक 29.4.24 को सुबह करीब 07.00 वजे वादिनी मुकदमा की पुत्री उम्र लगभग 14 वर्ष जो गाँधी इण्टर कालेज कूवा मेंहनाजपुर आजमगढ मे एडमीशन हेतु गई थी लेकिन शाम तक घर नही आयी हम लोग नात रिश्तेदारी काफी खोज बीन किये लेकिन नही मिली मुझे शक है कि कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा मेरी लडकी को बहला फुसला कर भगा ले गया है, के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 64/24 धारा 363,366 भादवि वादिनी नशीबुन बेगम पत्नी इसरार अहमद ग्राम रोवापार थाना मेंहनाजपुर जनपद आजमगढ बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।

 

 

 

जिसकी विवेचना व0उ0नि0 राजेन्द्र कुमार के द्वारा की जा रही है। बयान पीडिता 161 व 164 सीआरपीसी व अन्य संकलित साक्ष्यो से मुकदमा उपरोक्त मे अभियुक्त अभिषेक यादव पुत्र अनिल यादव ग्राम रामपुर दिया थाना धानापुर जनपद चन्दौली का नाम प्रकाश मे आया। गुरूवार को व0उ0नि0 राजेन्द्र कुमार मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त अभिषेक यादव पुत्र अनिल यादव ग्राम रामपुर दिया थाना धानापुर जनपद चन्दौली को जियापुर वाच टावर के पास समय करीब 06.50 बजे कारण गिरफ्तारी बताकर हिरासत पुलिस में लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त का चालान मा0 न्यायालय किया गया।

Related Articles

Back to top button