सपा प्रत्याशी ने गांव में भ्रमण कर जनमानस से किया संवाद विकास के लिए जनता से मांगा आशीर्वाद
रिपोर्ट अजीत कुमार सिंह बिट्टू जी ब्यूरो चीफ हिंद एकता टाइम्स
बलिया। लोकसभा 72 से इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार सनातन पांडेय ने बृहस्पतिवार को क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से बातचीत की। उन्होंने जन संवाद कार्यक्रमों के माध्यम से जनता को इंडिया गठबंधन व सपा की विकासवादी सोच और जनकल्याणकारी लक्ष्यों से परिचित कराया। उन्होंने जनता से क्षेत्र के विकास के लिए मतदान करने के लिए अपील की।
इस दौरान प्रत्याशी सनातन पांडेय ने भरखोखा दुर्गा मंदिर, वादिलपुर बघौंच, गायघाट, देवीतर, रुद्रपुर, डागरवाद, रामगढ़, गंगापुर, सुघर छपरा, दुबे छपरा, प्रसाद छपरा, दया छपरा, पाण्डेयपुर, टेंगरही, अंचल भवन आदि जगहों पर जनसंपर्क किया। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को हर बूथ को मजबूत करने और पार्टी को हर बूथ से बहुमत दिलाने का संकल्प दिलाया। कहा कि सपा सरकार में विकास कार्य हुए थे, फिर सत्ता में लौटे तो और होंगे। लोगों के साथ पूरा समय दूंगा जो भी समस्याएं हैं उसे दूर कराने का संकल्प मैंने लिया है।
अगर जनता का साथ मिले तो इस संकल्प को पूरा करूंगा। उन्होंने क्षेत्रीय जनता से हर समस्या का समाधान करने का वादा किया। उन्होंने कहा कि चुनाव जीतने के बाद पहला लक्ष्य क्षेत्र का विकास करना है और इसके लिए मैं दिन रात मेहनत करूंगा। इस मौके पर अखिलेश यादव प्रधान भरखोखा, राजनाथ यादव पूर्व ब्लाक प्रमुख बेलहरी, मंजेश चौबे, अंजनी चौबे बागी, पवन चौबे, रामजनम यादव, ब्रह्मदेव यादव, असगर मिया, जवाहर राम, प्रदीप प्रसाद, कन्हैया प्रन्द्र ओझा, सीताराम, गिरीश पासवान, गुडन पांडेय, विमलेश ठाकुर, सजंय सिंह, सुशील सिंह आदि लोग थे