पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता, 110.5 किलो गांजा बरामद, 2 तस्कर गिरफ्तार

स्वाट, थाना ज्ञानपुर व एफएसटी की संयुक्त टीम द्वारा चेकिंग के दौरान मिली महत्वपूर्ण सफलता गांजा की कीमत करीब 27 लाख 62 हजार 05 सौ रुपए बरामद*

रिपोर्ट अशरफ संजरी

भदोही। लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत डॉ0 मीनाक्षी कात्यायन, पुलिस अधीक्षक भदोही के निर्देशन व डॉ0 तेजवीर सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक भदोही के कुशल पर्यवेक्षण में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम व मादक तस्करों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अपराधियों के विरुद्ध लगातार की जा रही प्रभावी कार्यवाही के क्रम में आज 10.05.2024 को प्रातः श्री प्रभात राय, क्षेत्राधिकारी ज्ञानपुर के नेतृत्व में स्वाट, थाना ज्ञानपुर व एफएसटी की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा चकवा महावीर मंदिर चौराहा पर संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु व वाहनों की चेकिंग के दौरान अपाचे मोटरसाइकिल सवार गांजा तस्कर जयप्रकाश मौर्य पुत्र घनश्याम मौर्य निवासी कांगापुर पूरेकान्ता थाना हंडिया जनपद प्रयागराज उम्र करीब 32 वर्ष को बोरी में 10 किलो ग्राम नाजायज गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के क्रम में गिरफ्तारशुदा अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह थाना गोपीगंज अंतर्गत ग्राम दयाराम डेहरिया निवासी अन्य गांजा तस्करों के साथ मिलकर अवैध गांजा तस्करी/व्यापार करता है। पुलिस टीमों द्वारा तत्परतापूर्वक कार्यवाही करते हुए अभियुक्त द्वारा बताए गए स्थान पर दबिश देकर ग्राम दयाराम डेहरिया से अवैध गांजा व्यापार में शामिल एक अन्य अभियुक्त राजमणि बिंद पुत्र सुरेश चंद्र बिंद निवासी ग्राम दयाराम डेहरिया थाना गोपीगंज जनपद भदोही उम्र करीब 32 वर्ष को गिरफ्तार कर अभियुक्त के निशानदेही पर उसके घर के अंदर व बाहर जमीन में छिपाकर रखा हुआ बोरियों में 100 किलो 500 ग्राम गांजा बरामद किया गया। *_बरामदशुदा गांजा कुल-110 कि0 500 ग्रा0 की अनुमानित कीमत 27 लाख 62 हजार 05 सौ रुपए* है। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर अभियुक्तों के विरुद्ध अन्तर्गत धारा-8/20 एनडीपीएस एक्ट अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही किया गया।

बरामदशुदा गांजा अभियुक्तों द्वारा उड़ीसा व अन्य गैर प्रांतो से सस्ते दाम पर खरीद कर जनपद के आसपास थोक व फुटकर रूप में महंगे दामों पर बिक्री किया जाता था। नाजायज कारोबार में सम्मिलित अन्य सह अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु गठित पुलिस टीमों द्वारा प्रयास किया जा रहा है। मादक तस्करों के अन्य आपराधिक घटनाओं में संलिप्तता की जांच व

आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

*गिरफ्तारशुदा अभियुक्त का नाम व पता-* 1.जयप्रकाश मौर्य पुत्र घनश्याम मौर्य निवासी कांगापुर पूरेकान्ता थाना हंडिया जनपद प्रयागराज उम्र करीब 32 वर्ष

2.राजमणि बिंद पुत्र सुरेश चंद्र बिंद निवासी ग्राम दयाराम डेहरिया थाना गोपीगंज जनपद भदोही उम्र करीब 32 *यह हुआ बरामद-*

बोरियों में जमीन के अंदर छिपाकर रखा हुआ कुल-110.500 कि0ग्रा0 नाजायज गांजा *_कीमती करीब 27 लाख 62 हजार 05 सौ रुपए_* व गांजा तस्करी में प्रयुक्त बिना नम्बर अपाचे मोटरसाइकिल की भी बरामदगी हुई।

Related Articles

Back to top button