ईवीएम और वीवीपैट का हुआ दूसरा रेंडमाइजेशन
द्वितीय रैण्डमाईजेशन में बूथवार आवंटित हुए ईवीएम व वीवीपैट-जिला निर्वाचन अधिकारी

रिपोर्ट अशरफ संजरी
भदोही। लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 को सकुशल सम्पन्न कराने के क्रम में एनआईसी सभागार में ईवीएम एवं वीवीपैट का द्वितीय रैण्डमाईजेशन मा.सामान्य प्रेक्षक बी जांन टी की अध्यक्षता में समस्त 10 प्रत्याशियों/अभिकर्ताओं की उपस्थिति के साथ जिला निर्वाचन अधिकारी विशाल सिंह व उप जिलाधिकारी कुंवर वीरेन्द्र मौर्य सहित प्रयागराज के हंडिया व प्रतापपुर के उप जिलाधिकारी सहित समस्त उप जिलाधिकारी,तहसीलदार की उपस्थिति में संपन्न हुआ। सामान्य प्रेक्षक बी जांन टी व जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा समस्त प्रत्याशियों को अवगत कराया गया कि मा.सुप्रीम कोर्ट ने भी ईवीएम एवं वीवीपैट से चुनाव कराना सुरक्षित व शुचितापूर्ण बताया है। उन्होंने सभी प्रत्याशियों को बताया कि ईवीएम को लेकर मन में कोई कोई डाउट,जिज्ञासा हो तो वे पूछ ले। निर्वाचन को स्वतंत्र, निष्पक्ष,पारदर्शी, शुचितापूर्ण बनाने में ईवीएम का महत्वपूर्ण स्थान है। जिला निर्वाचन अधिकारी विशाल सिंह ने सामान्य प्रेक्षक सहित उपस्थित समस्त प्रत्याशियों को अवगत कराया कि फर्स्ट रैण्डमाईजेशन के अन्तर्गत ईवीएम व वीवीपैट विधान सभावार एलॉट हो गये थे। विधानसभा भदोही में 456, ज्ञानपुर 401,औराई 396, सहित कुल 1253 सहित प्रयागराज के हंडिया में 456 व प्रतापपुर में 422 सहित कुल 2084 के सापेक्ष 25 प्रतिशत रिजर्व बैलट यूनिट ,कंट्रोल यूनिट व 35 प्रतिशत वीवीपैट को रिजर्व एलॉट किये गया। द्वितीय रैण्डमाईजेशन के बाद निर्धारित विधानसभा के बूथवार ईवीएम व वीवीपैट की ऑनलाईल सूची की प्रिन्ट आउट कापी पर मा. सामान्य प्रेक्षक,जिला निर्वाचन अधिकारी व सभी प्रत्याशियों/अभिकर्ताओं की प्रमाणित हस्ताक्षर हुई। मतदान के दिन मतदान प्रक्रिया के दौरान यदि ईवीएम के किसी मशीनों में कोई दिक्कत, कमी,खराबी आती है तो तत्काल रिजर्व में से ही बदल दिया जाएगा। जिला सूचना विज्ञान अधिकारी अभिषेक कुमार मिश्र ने बहुत ही सरल व सहज शब्दों में ईवीएम व वीवीपैट के द्वितीय रैण्डमाईजेशन की प्रक्रिया को उपस्थित प्रत्याशियों/अभिकर्ताओं को समझाया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि ईवीएम व वीवीपैट सुरक्षित सीलयुक्त स्ट्रांग रूम में रखे गए हैं है,उनके साथ कोई छेड़-छाड़ नही कर सकता है। अंदर, बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे की मॉनिटरिंग 24 घंटे पुलिस कर्मियों द्वारा की जा रही है।



