पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने खंडवा लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी ज्ञानेश्वर पाटिल के समर्थन मे तीन सभाओ को किया सम्बोधित।
Former Chief Minister Shivraj Singh Chouhan addressed three rallies in support of BJP candidate Dnyaneshwar Patil from Khandwa Lok Sabha.
रिपोर्ट:रुपेश वर्मा
बुरहानपुर।
लोकसभा चुनाव के चलते कल पुर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने तीन जनसभा को संबोधित किया .जिसमें खंडवा में दो और एक बुरहानपुर के खकनार में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में जन सभा को संबोधित किया। बुरहानपुर जिले के खकनार मे कल शाम 5 बजे पूर्व मुख्यमंत्री ने सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर हमला बोला। शिवराज ने कहा कि कांग्रेस अब बची ही कहां है, इस बार तो कांग्रेस का विसर्जन तय है। उसे वोट देने का कोई फायदा नहीं है।
कांग्रेस केवल दुष् प्रचार ही करती है कांग्रेस बंधक है इनके विचार अभारतीय है भारतीय संस्कृति एवं मूल परम्परा से इनका कोई लेना देना नही है राहुल गाँधी भारत की माटी को जानते ही नही है समाज़ को तोड़ने की बात करते है भ्रम फैलाते है और इस भ्रम को कोई मानने वाला नही है और भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश में पूरी 29 सीटे जीत रही है पूर्व मुख्य मंत्री ने कहा इस बार देश में 400 पार जा रहे है खकनार पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जनसभा में बोले जनता की सेवा ही हमारे लिए भगवान की पूजा।
मध्यप्रदेश की धरती पर बेटियों और बहनों को हर महीने खाते में पैसा दिया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि, केवल लाड़ली बहना नहीं अब लखपति बहना अभियान चलाया जाएगा, जिसके तहत हर गरीब को लखपति दीदी बनाएंगे। लखपति दीदी मतलब घर का कामकाज करते हुए हर बहन की सालाना आय 1 लाख रूपए , ज्यादा हो। पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, जनता से मेरा रिश्ता पदों का नहीं बल्कि दिलों और आत्मा का रिश्ता है जनता की सेवा ही मेरे लिए भगवान की पूजा है। पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने सभा मे देश और मध्यप्रदेश मे भाजपा सरकार के विकास कार्य एवं कई जन-कल्याणकारी योजनाओं को बताया।