‘अरनमनई 4’ की सफलता से खुश राशि खन्ना, कहा- निर्देशक के भरोसे फिल्म को किया साइन
Rashi Khanna, happy with the success of 'Aranmanai 4', says he signed the film with the director's confidence

एक्ट्रेस राशि खन्ना अपनी लेटेस्ट रिलीज ‘अरनमनई 4’ को मिल रहे रिस्पांस से बेहद खुश हैं।
मुंबई, 10 मई । एक्ट्रेस राशि खन्ना अपनी लेटेस्ट रिलीज ‘अरनमनई 4’ को मिल रहे रिस्पांस से बेहद खुश हैं।
फिल्म पर काम करने के अपने अनुभव के बारे में बात करते हुए राशि ने कहा, “मैंने ‘अरनमनई 3’ में काम किया है, इसलिए जब ‘अरनमनई 4’ का ऑफर आया, तो मैंने बिना स्क्रिप्ट देखे इसे साइन कर लिया। मुझे अपने निर्देशक सुंदर सी. पर भरोसा था। वह हॉरर-कॉमेडी शैली के उस्ताद हैं, और मैंने बस उस भरोसे के साथ इसमें कदम रखा।”
“जब फिल्म निर्माता कहानी को लेकर स्पष्ट होता है, तो एक्टर्स के लिए यह बहुत आसान हो जाता है। हमें बस उनके विजन को फॉलो करना होता था। यह सबसे आसान सेट था।”
रिस्पांस के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि यह जबरदस्त रही है।
“पहली प्रेस स्क्रीनिंग के बाद, मीडिया के कई लोगों ने मुझे मैसेज भेजा कि यह एक ब्लॉकबस्टर है और यह तमिल फिल्म इंडस्ट्री में धमाल मचाएगी। मुझे बहुत खुशी है कि दर्शकों ने इसे इतना प्यार दिया और जाहिर तौर पर थिएटर हर दिन हाउसफुल हो रहे हैं!”
एक्ट्रेस ने आगे कहा, “मुझे ‘अचाचो’ गाने के लिए भी बहुत प्यार मिला। मैंने पहले कभी ऐसा गाना नहीं किया था, लेकिन मुझे लगता है कि अब मुझे ऐसा करना चाहिए।”
‘अरनमनई 4’ में राशि डॉक्टर माया की भूमिका निभा रही हैं।
राशि अब विक्रांत मैसी के साथ ‘द साबरमती रिपोर्ट’ में नजर आएंगी। यह फिल्म 2 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।



