गृह क्लेश से तंग आकर वृद्ध ने उठाया खौफनाक कदम, फांसी लगाकर की आत्महत्या

सोमवार को गायब बृद्ध का शव कांशीराम कालोनी में लटका मिला ज्ञानपुर

रिपोर्ट अशरफ संजरी

 

भदोही:- उत्तर प्रदेश के भदोही से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां पर गृह क्लेश के चलते एक 60 वर्षीय एक वृद्ध ने कांशीराम कालोनी के ब्लॉक नंबर 48 के कमरा नंबर 572 में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

 

 

जब इस घटना की जानकारी परिजनों को हुई तो परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। वहीं, पुलिस को इस घटना की सूचना दी गई तो मौके पर पहुंच कर पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

 

 

बता दें कि यह घटना भदोही जनपद के ज्ञानपुर थाना क्षेत्र की काशीराम कॉलोनी की है। यहां पर रहने वाले एक वृद्ध कन्हैयालाल ने घर में होने वाले क्लेश की वजह से तंग आकर सोमवार को ही फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मिली जानकारी के अनुसार कन्हैयालाल पहले बाहर किसी अन्य जनपद में रहकर का कुछ दिनों से जीवकोपार्जन करता था।

 

 

 

इन दिनों वह ज्ञानपुर नगर के दुर्गागंज मार्ग स्थित गोपीपुर मुहल्ले में अपने तीन भाईयों के साथ निवास कर रहा था।परिजनों से घरेलू बात को लेकर विवाद बना हुआ था। सोमवार को सुबह कन्हैयालाल की परिजनों के साथ कहासुनी हो गई। जिसके बाद आवेश में आकर कन्हैयालाल ने मान्यवर कांशीराम कालोनी में प्राप्त ब्लॉक नंबर 48 के अपने कमरे में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

 

 

 

आज मंगलवार को जब इस घटना की जानकारी परिवार वालों को हुई तो परिजनों में कोहराम मच गया। सभी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। वहीं परिजनों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग भी आ गए।दो दिनों से घर से गायब बृद्ध के शव से भीषण दुर्गन्ध आ रही थी।बृद्ध की मौत के बाद घर में मातम छाया हुआ है।

 

 

सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फांसी के फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। वहीं, प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, लेकिन घटना के संबंध में अभी तक थाने में तहरीर नहीं दी गई है। मामले की जांच कराई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button