अकाली दल ने की हंस राज हंस के खिलाफ कार्रवाई की मांग

Akali Dal demands action against Hans Raj Hans

चंडीगढ़: शिरोमणि अकाली दल (शिअद) ने शनिवार को चुनाव आयोग से फरीदकोट से भाजपा के लोकसभा उम्मीदवार हंस राज हंस द्वारा किसान संगठनों को दी गई कथित धमकियों का संज्ञान लेने और पुलिस को केस दर्ज करने का आदेश देने का आग्रह किया।

 

 

 

चंडीगढ़, 18 मई । शिरोमणि अकाली दल (शिअद) ने शनिवार को चुनाव आयोग से फरीदकोट से भाजपा के लोकसभा उम्मीदवार हंस राज हंस द्वारा किसान संगठनों को दी गई कथित धमकियों का संज्ञान लेने और पुलिस को केस दर्ज करने का आदेश देने का आग्रह किया।

 

 

 

 

चुनाव आयोग को लिखे पत्र में शिअद नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने कहा, ”हंस राज हंस ने किसान संगठनों को खुलेआम धमकियां दी हैं और घोषणा की है कि चुनाव के बाद उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।”

 

 

 

 

उन्होंने कहा कि भाजपा उम्मीदवार ने यहां तक कहा है कि वह व्यक्तिगत रूप से उन सभी किसान नेताओं और प्रतिनिधियों की पिटाई की निगरानी करेंगे, जिन्होंने भाजपा से यह बताने को कहा था कि वह उनके साथ भेदभाव क्यों कर रही है।

 

 

 

 

 

मजीठिया ने कहा,”यह भड़काऊ भाषण की सीमा से अधिक है और हंस के खिलाफ तुरंत आपराधिक मामला दर्ज किया जाना चाहिए।”

 

 

 

 

एक अलग बयान में मजीठिया ने इन बयानों को लोकतांत्रिक समाज में चौंकाने वाला और असहनीय बताया। उन्होंने मांग की कि भाजपा हंस राज हंस के खिलाफ कार्रवाई करे और फरीदकोट निर्वाचन क्षेत्र से उनकी उम्मीदवारी वापस ले।

 

 

 

 

किसानों के साथ एकजुटता व्यक्त करते हुए मजीठिया ने कहा, “किसी को भी ‘अन्नदाता’ से इस तरह से बात करने का अधिकार नहीं है।”

Related Articles

Back to top button