आजमगढ़:यदुवंशियों ने किया बन शक्ति दुर्गा जी की पूजा

रिपोर्ट:राजेंद्र प्रसाद
बिंद्राबाजार/आजमगढ़:यदुवंशियों ने किया बन शक्ति दुर्गा जी की पूजा,यदुवंश की देवी वन शक्ति दुर्गा जी की पूजा रविवार को लालगंज तहसील अन्तर्गत रामपुर बढ़ावन (गोरीपुर) गांव में फौजदार यादव के यहाँ बहुचर्चित पंथी बैरागी बाबा (पौहरी) के द्वारा संपन्न कराया गया चिलचिलाती धूप में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने पूजा में भाग लिया सैकड़ों घड़ा पानी से नहाने के दौरान यदुवंश शिरोमणि मुरली वाले क॔धइया की जय वनशक्ति दुर्गा की जय के गगन भेदी जयघोस के बीच गोंइठी ( उपली की) रगड़ से निकली आग से ताइ चढ़ाई। पौहरी बाबा ने खौलते दूध में चावल को कईबार अपने कंधे तक हाथ डालकर चलाया। जब पूजा सफल हुई तो वह हवन कुंड मेंआम की सूखी लकड़ी की जली लौ में सीने के बल लेट गये। तब आम जनता ने यदुवंश नायक श्री कृष्ण कंधइया की जय,काशी दास बाबा की जय, वनशक्ति दुर्गा की जयकार करने लगे। बताते चलें कि यदुवंशियों की मान्यता है की यह पूजा आदिकाल से चली आ रही है। यह पूजा जेठ महीने में हर गाँव की सिवान में होती है। जहाँ किसी प्रकार की छाया नहीं रहती है यदुवंशी पंथी बैरागी बाबा ने सच्चे दिल साफ इरादा और निश्छल निस्वार्थ भाव के द्वारा किए गए पूजा को देखा गया। पूजा स्थल पर सैकड़ों की संख्या में दर्शक मौजूद रहे और अपनी मनोकामनाओं को पूर्ण होने के लिए मां दुर्गा एवं ईश्वर से प्रार्थना किया। उपस्थित रहे लोगों में हीरालाल यादव,जगधारी यादव, सुरेंद्र, जयप्रकाश, ओम प्रकाश, राजेंद्र प्रसाद, इत्यादि लोग मौजूद रहे।



