मौर्य समाज से माफी मांगे उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य- जाहिद बेग

रिपोर्ट अशरफ संजरी
भदोही। सामाजवादी पार्टी भदोही के विधायक जाहिद बेग ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया की मुझे समाचार पत्र से जानकारी हुई है की प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का भदोही जिले के औराई विधान सभा क्षेत्र में चुनावी सभा को संबोधित करने आ रहे है।
भदोही के मौर्य समाज के साथ साथ जनता उनसे यह जानना चाहती है और उम्मीद है जनसभा के माध्यम से आज भदोही कि जनता को बताने का कम करेगे की स्वर्गीय पारस नाथ मौर्य ज़ी स्वतंत्रता सेनानी पूर्व सदस्य विधान परिषद समाजवादी पार्टी जिनके नाम से ट्रामा सेंटर माननीय अखिलेश यादव के सरकार मे औराई मे बनाया गया था उसकी कॉपी ना हो तो अधिकारी से मंगवा कर जानकारी कर सकते है या मैं भी उपलब्ध करा सकता हू l
भारती जनता पार्टी व आप कि सरकार बनने के बाद स्वर्गीय बाबू पारस नाथ मौर्य जी के नाम को ट्रामा सेंटर से हटाने का काम किसके कहने पे किया गया था स्वर्गीय बाबू पारस नाथ मौर्य का नाम ट्रामा सेंटर से हटा कर आप कि सरकार ने मौर्या समाज के साथ-साथ देश के स्वतंत्रता सेनानी का भी अपमान करने का काम किया गया है।
आज कि जनसभा मे आप को व सरकार को माफी मांगना चाइए या उनके नाम को फिर से ट्रामा सेंटर पर लिखवाना जाना चाइए।



