आजमगढ़:घाघरा नदी में डूबने से बाप बेटे की मौत परिजनों में मचा कोहराम

रिपोर्ट:रोशन लाल
बिलरियागंज/आजमगढ़:रौनापार थाना क्षेत्र के देवारा खास राजा के झगरहवा गांव निवासी किशन पुत्र सुनील उम्र 12 वर्ष और सुनील पुत्र मोहन उम्र 35 वर्ष घाघरा नदी में डूबने से मौत हो गई ।बृहस्पतिवार को दिन में 2:00 बजे के लगभग किशन शौच करने गया था नदी में डूबते देख उसका पिता सुनील अपने बेटे को बचाने के प्रयास में वह भी नदी में डूब गया । जिससे दोनों की मौत हो गई ।किशन दो भाई मैं छोटा था। रौनापार पुलिस को सूचना देने पर पुलिस मौके पर पहुंची दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल बना हुआ है।



