मंडप में सबके सामने सिंदूर उठाते ही दूल्हे ने कर दी ये हरकत,फिर गुस्साई दुल्हन ने तोड़ दी शादी

देवरिया जिले के भटनी क्षेत्र के एक गांव में बुधवार की रात आई एक बरात में उस समय खलबली मच गई, जब सिंदूरदान के समय दूल्हे को नशे में देख दुल्हन भड़क उठी और शादी करने से इनकार कर दिया(In a village in Bhatni area of ​​Deoria district, a baraat on Wednesday night created a ruckus when the bride, seeing the groom drunk at the time of vermilion, got agitated and refused to marry) पूरी रात दोनों पक्षों के बीच मान- मनौव्वल का सिलसिला चला। काफी बातचीत होने के बाद बिना शादी के ही बरात बेरंग लौट गई।खुखुंदू के अमवा से बरात भटनी क्षेत्र के एक गांव में गई थी। बरातियों का दरवाजे पर स्वागत हुआ, धूमधाम के साथ द्वारपूजा का कार्यक्रम संपन्न हुआ और बरातियों को भोजन कराया गया। जब दूल्हा बना युवक मंडप में दुल्हन के साथ सात फेरे लेने पहुंचा तो उसकी हरकत देख दुल्हन परेशान हो गई। दूल्हा नशे में था। यह देख दुल्हन मंडप से उठ कर चली गई और दूल्हे को शराब की नशे में होने की बात कह कर शादी करने से इनकार कर दिया।यह बात जब बरात में पहुंची तो आधी रात को ही दूल्हे के परिवार के लोगों को छोड़ अन्य बराती फरार हो गए। पूरी रात शादी के लिए लड़की पक्ष व लड़के पक्ष में वार्ता हुई। लेकिन बात नहीं बन सकी और बरात बिना दुल्हन के ही वापस लौट गई। सीओ विनय यादव ने बताया कि इसकी जानकारी उन्हें नहीं मिली है। पता कराएंगे,दूल्हा भी इन दिनों शराब की नशे में विवाह करने पहुंचने लगे हैं। एक सप्ताह पहले बनकटा थाना के एक गांव में भी बरात गई थी। सिंदूरदान के समय दुल्हन दूल्हे को शराब की नशे में देख भड़क उठी और शादी करने से इनकार कर दिया था। इसमें तो दूल्हे के स्वजन बंधक भी बनाए गए थे और मामला थाने तक पहुंचा था। जिसके बाद मामला शांत हो सका। यह भी बरात बेरंग ही बिना शादी की लौटी थी,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button