कमजोर विद्यार्थियों के लिए चलेंगी अतिरिक्त कक्षाएं

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

रिपोर्टर अजीत कुमार सिंह बिट्टू जी ब्यूरो चीफ हिंद एकता टाइम्स

 

पढ़ाई में कमजोर विद्यार्थियों को माध्यमिक स्कूलों में अब अतिरिक्त कक्षाओं का आयोजन किया जाएगा। जिसकी हर महीने मॉनिटरिंग भी की जाएगी। ताकि कमजोर विद्यार्थी भी दूसरे बच्चों की तरह कक्षा और परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन कर सकें।

 

 

विद्यालयों में कमजोर विद्यार्थियों की पहचान करते हुए उनके लिए अलग पाठ्यक्रम तैयार कराया जाएगा। इन बच्चों के लिए शिक्षक विशेष कक्षाएं संचालित करेंगे। कमजोर विद्यार्थियों के शिक्षण कार्यों की हर माह मॉनिटरिंग भी की जाएगी। शिक्षक विद्यार्थियों की रिपोर्ट तैयार करेंगे। ताकि इन बच्चों में हो रहे सुधार के बारे में जानकारी हो सके।

 

डीआईओएस रमेश कुमार सिंह ने बताया कि अतिरिक्त कक्षाओं के संचालन के लिए सभी कॉलेजों को निर्देश जारी किए गए हैं। उन्होंने बताया कि अतिरिक्त कक्षाओं के संचालन से कमजोर बच्चों के शैक्षिक स्तर में सुधार होगा।

 

 

जुलाई से होगा विद्यार्थियों का चयन

 

जुलाई माह से कमजोर बच्चों का चयन किया जाएगा। इन बच्चों के लिए विशेष पाठ्यक्रम तैयार किया जाएगा।

 

जिनकी अलग कक्षाएं ली जाएंगी। साथ ही इन विद्यार्थियों को बेहतर बनाने के लिए विद्यालय प्रधानाचार्य द्वारा विशेष संबोधन दिया जाएगा। इससे बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ेगा।

Related Articles

Back to top button