चार सौ पार के नारे के साथ नगर पालिका अध्यक्ष ने किया जन संपर्क।

जिला संवाददाता, विनय मिश्र,देवरिया।

नगर पालिका परिषद गौरा बरहज की अध्यक्ष श्वेता जायसवाल ने सैकड़ो महिलाओं के साथ नगर के वार्डों में घूम-घूम कर जनसंपर्क किया साथ चल रही महिलाओं ने

 

जनसंपर्क के बीच में अबकी बार चार सौ पार का नारा बुलंद किया जनसंपर्क के दौरान कहां की आज गरीबों को राशन ,आवास, गैस सिलेंडर, और सरकार की चलाई गई

 

योजनाओं का लाभ सीधे गरीबों को मिल रहा है। यह तभी संभव हुआ है जब केंद्र में मोदी और उत्तर प्रदेश सरकार में पूज्य योगी जी महाराज की सरकार है ।

 

आप सभी लोग एक बार पुनः केंद्र में मोदी जी की सरकार बनाकर सरकार की चलाई जा रही योजनाओं का लाभ उठाएं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि 4 जून के

 

बाद जिन गरीबों को आवास नहीं मिल पाया है सबको आवास मिलेगा।नगर के सभी वार्डों में क्रमशः श्वेता जायसवाल के नेतृत्व में सैकड़ो महिलाओं के साथ जनसंपर्क

 

अभियान चल रहा है और सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का काम हो रहा है।

Related Articles

Back to top button