आजमगढ़ में तेज रफ्तार बाइक ने बुजुर्ग को मारी टक्कर,मौत

रिपोर्ट:चंदन शर्मा
रानीकीसराय/आजमगढ़-लखनऊ मार्ग पर रानी की सराय थाना क्षेत्र के ईश्वरपुर गांव निवासी विक्रम राजभर (75) सोमवार सुबह शौच के लिए खेत की तरफ गए थे,जब वो वापस घर लौट रहे थे तो आजमगढ़-लखनऊ मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार बाइक सवार ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया,हादसे में विक्रम राजभर गंभीर रूप से घायल हो गए,सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से घायल को जिला अस्पताल भेजा गया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे में बाइक सवार को भी चोटें आयीं,उसे भी इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया था, प्राथमिक इलाज के बाद बाइक सवार अस्पताल से फरार हो गया,सूचना पर पहुंची पुलिस ने बाइक को अपने कब्जे में ले लिया है,



