दिल्ली पुलिस ने न्यू बोर्न बेबी केयर हॉस्पिटल के मालिक को किया गिरफ्तार

Delhi police arrest owner of New Born Baby Care Hospital

शाहदरा, 26 मई : दिल्ली के शाहदरा के विवेक विहार स्थित न्यू बॉर्न बेबी केयर सेंटर में सात बच्चों की हुई मौत के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। दिल्ली पुलिस ने रविवार को बेबी केयर सेंटर के मालिक डॉ. नवीन को गिरफ्तार कर लिया है।

 

 

 

 

बेबी केयर सेंटर में आग लगने की घटना में सात बच्चों की हुई मौत के बाद दिल्ली पुलिस को अस्पताल के मालिक की तलाश थी। जानकारी के अनुसार अस्पताल का मालिक फरार चल रहा था, जिसे दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

 

 

 

 

शनिवार देर रात न्यू बॉर्न बेबी केयर अस्पताल में भीषण आग लगने की खबर सामने आई थी। कहा जा रहा है कि कई ऑक्सीजन सिलेंडर में हुए धमाकों के चलते आग लग गई थी। पल भर में ही आग ने विकराल रूप ले लिया और देखते ही देखते पास की दुकानों और बिल्डिंग को भी अपनी चपेट में ले लिया।

 

 

 

 

अस्पताल में लगी आग की चपेट में पास के दो बिल्डिंग भी आ गए थे। फायर ऑफिसर राजेंद्र अटवाल ने बताया कि शनिवार देर रात 11:32 बजे सूचना मिली थी कि एक अस्पताल में आग लग गई है। सूचना के बाद दमकल की 16 गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया था।

Related Articles

Back to top button