घायल युवक की ईलाज के दौरान मौत ।

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

जिला संवाददाता, विनय मिश्र, देवरिया।

 

देवरिया। तरकुलवा स्थानीय थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक बाईक सवार युवक की दो सप्ताह पूर्व गोरखपुर के सोनबरसा मे एक्सिडेंट हो गया

 

जिससे वह गम्भीर रूप घायल हो गया आनन-फानन में वहां मौजूद लोगों ने एम्बुलेंस के द्वारा उसे गोरखपुर एक नीजी अस्पताल ले गए जहां उसका ईलाज चल रहा था आज रविवार को सुबह ईलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गई।

 

मिली जानकारी के अनुसार क्षेत्र के बंजरिया बाजार गांव निवासी शकील सिद्दीकी 26 वर्ष पुत्र फारूक खान अपने दो भाईयों मे छोटा था

 

अभी उसकी शादी 1 मई को रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र बौलीयां गांव मे हुई थी। हांथ की मेंहदी भी अभी नही छुटी थी। तबतक नयी नवेली दुल्हन विधवा हो गई।

 

14 मई को युवक किसी काम से गोरखपुर जा रहा था की अभी सोनबरसा पहुंचा ही था कि पिछे से टेम्पो ने ठोकर मार दिया जिससे वह बाईक लेकर गिर गया और उसे गम्भीर चोटें आयी वहां मौजूद लोगों ने उसे किसी तरह अस्पताल

 

पहुंचाया और परिजनों को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने उसे ईलाज हेतु एक प्राईवेट अस्पताल में भर्ती कराया जहां रविवार को उसकी मौत हो गई एम्बुलेंस के द्वारा

 

जब शव घर पहुचा तो पुरे गांव में मातम छा गया वहीं रिश्तेदार व परिजनों ने दहाड़े मारकर रोने बिलखने लगे। वहीं माँ व पिता सहित पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया।

Related Articles

Back to top button