नहीं रहे अरविंद शाही। असम राइफल में थे सूबेदार

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

जिला संवाददाता, विनय मिश्र,देवरिया।

देवरिया जनपद के भाटपार रानी तहसील क्षेत्र के भेगारी बाजार निवासी अरविंद शाही पुत्र स्वर्गीय विश्वनाथ शाही जो असम राइफल में सूबेदार के पद पर कार्यरत रहे ।इंफाल में उनकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि देर रात वेअपनी ड्यूटी से फालिग होने के बाद अपने अपने रूम में सोने चले गए सुबह कर्मचारी गया तो देखा कि वह बेहोश पड़े हुए हैं। जिसकी सूचना सेवा के अधिकारियों को तत्काल दिया अरविंद शाही को अधिकारियों द्वारा सैनिक अस्पताल में ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने देखते ही मृतक घोषित कर दिया घटना की जानकारी परिजनों को दे दी गई खबर मिलते ही पूरे गांव में अशोक की लहर दौड़ गई परिवार वालों का कहना है कि मृतक अरविंद शाही का पार्थिव शरीर इंफाल से विमान द्वारा लखनऊ लाया जाएगा वहां से एंबुलेंस द्वारा आएगा सोमवार को उनका अंतिम संस्कार होगा। सूबेदार शाही बड़े भाई अरविंद शाही पत्नी प्रीति शाही ,पुत्र अंकित शाही, पुत्री अपूर्वा शाही सहित पूरा परिवार गम में डूब गया है अरविंद शाही के असामायिक निधन पर क्षेत्र के तमाम नेताओं अधिकारियों डॉक्टर शिक्षकों वी गण मन लोगों द्वारा गहरा दुख व्यक्त किया गया है।

Related Articles

Back to top button