राहुल और अखिलेश रुद्रपुर के बराव गांव पहुंचे किया गठबंधन के प्रत्याशी का प्रचार।

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

जिला संवाददाता, विनय मिश्र, देवरिया।

 

धीरे-धीरे चुनाव का तापमान बढ़ता जा रहा है अभी कुछ रोज पहले देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ जी महाराज रुद्रपुर विधानसभा में जनसभा की थी जिसमें जन सैलाब उम्र पड़ा था आज रुद्रपुर के ग्राम बराव में इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी सदर प्रसाद के पक्ष में चुनाव प्रचार में कांग्रेस के राहुल गांधी एवं समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने चुनाव प्रचार किया अखिलेश यादव ने कहा कि जनता महंगाई बेरोजगारी से परेशान है यह चीज भारतीय जनता पार्टी को नहीं दिखाई दे रही है नौजवान पढ़ लिख करके बेरोजगार पड़े हुए हैं देश के अंदर बेरोजगारी बढ़ रही है अगर हमारी सरकार आई तो हम रोजगार का अवसर देंगे वहीं राहुल गांधी ने कहा कि 2014 से लेकर अब तक की सरकार केवल बड़ी-बड़ी बातें किया है धरातल पर कोई कार्य नहीं हुआ सभी लोग परेशान नजर आ रहे हैं बोलते बोलते बीच में भाषण के उन्होंने बोतल से पानी पी और बोतल का पानी अपने सिर पर गिरते हुए हुए कहा कि आज बड़ी गर्मी है चुनावी मौसम है जहां एक तरफ तपती धूप वही चुनाव का भी तापमान तेजी से बढ़ रहा है ऐसे में अभी देखना होगा की चुनाव का परिणाम 4 जून को क्या होता है। मंच पर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सहित गठबंधन के प्रत्याशी सदल प्रसाद राधा रमन पांडे शैलेंद्र पांडे जिले से आए हुए सारे पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता एवं समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष व्यास यादव पूर्व जिला अध्यक्ष गेना लाल यादव गोपी यादव कनकलता सिंह मुजफ्फर हुसैन मंसूरी अब्दुल खालिद सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button