सेध काटकर सामान सहीत लाखों की हुई चोरी ।

जिला संवाददाता, विनय मिश्र, देवरिया।
तरकुलवा थाना के बेलही गांव के खुशी टोले पर बुधवार की रात एक मकान का अज्ञात चोरों ने घर के पीछे सेसेध काटकर घर में रखा सारा सामान उठा ले गये।सुबह होने पर परिजनो को इस घटना की जानकारी हुई तो आवक रह गए। परिवार वालों के सूचना पर पुलिस पहुँचीऔर पुलिस घटना जांच पड़ताल में जुट गयी।
क्षेत्र के बेलही गांव के खुशी टोला निवासी नगीना यादव गांव के बाहर अपना मकान बनाकर सपरिवार रहते हैं। बुधवार को भोजन करने के बाद सपरिवार गर्मी के चलते छत पर सोने चले गए इसी बीच मौका पाकर अज्ञात चोर घर के पीछे से सेध काटकर अंदर प्रवेश कर गए और घर में रखा लगभग 2 लाख का जेवर व पेटी सुटकेस मे रखा कपड़ा व कुछ जरूरत की सामान उठा ले गये।बृहस्पतिवार की सुबह परिजन जब उठकर नीचे आए तो घर की स्थिति देख आवक रह गए और घर की महीलाएं दहाड़े मारकर रोने लगी इसी बीच गांव के लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गयी। समान व पेटी सुटकेस गांव के पश्चिम एक गन्ने खेत में बिखरा पड़ा मिला। जिसमें से चोर जेवर व कुछ जरूरी समान उठा ले गए थे । घर वालों ने इसकी सूचना डायल 112 पर दी सूचना पाकर
स्थानीय पुलिस पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई । इस संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष शैलेश कुमार ने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस गई थी ।तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी है।



