दर्जन भर लोगो ने की कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण।
जिला संवाददाता, विनय मिश्र, देवरिया।
बरहज, देवरिया।आज स्थानीय नगर क्षेत्र के वार्ड तिवारीपुर में कांग्रेस के विधानसभा प्रभारी पूर्व मंत्री श्री ओमप्रकाश त्रिपाठी की उपस्थिति एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सहप्रभारी श्री आनन्द मणि त्रिपाठी की देखरेख में दर्जन भर लोगो
ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण किया। सदस्यता ग्रहण करने वालो में विधानसभा क्षेत्र बरहज के श्री सत्यनारायण मिश्र उर्फ मुन्ना मिश्र, हर्ष पाण्डेय, नित्यानंद उपाध्याय,ओमप्रकाश तिवारी, विद्याधर तिवारी, उदय नारायण मिश्र, रामचन्द्र रावत, मृत्युंजय नाथ तिवारी,डा सत्यप्रकाश तिवारी, अंकित मिश्र, ऋषि शंकर मिश्रा, सच्चिदानन्द मिश्रा, जयशंकर मिश्र, विनीत मिश्रा, विकास पाण्डेय आदि ने कांग्रेस की नीतियों में विश्वास करते हुए सदस्यता ग्रहण किया।इस कार्यक्रम की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग के महासचिव अवधेश यादव एवं संचालन ब्लाक अध्यक्ष मुजफ्फर हुसैन मंसूरी ने किया। यहां कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्री त्रिपाठी ने कहा कि आप सभी केके जुड़ने से क्षेत्र में कांग्रेस को नयी ताकत मिलेगी और बांसगांव लोकसभा में इण्डिया गठबन्धन का प्रत्याशी चुनाव जीतेगा।इस दौरान यहां कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष रमाशंकर यादव, राधारमण पाण्डेय, ब्यास दुबे, प्रेमलाल भारती,जितेन्द्र जायसवाल, गिरिराज तिवारी, विनय तिवारी, रितिक प्रजापति आदि मौजूद रहे।