विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में चित्रकला एवं निबंध प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।

जिला संवाददाता, विनय मिश्र, देवरिया।
वाराणसी 31 मई,2024;मंडल रेल प्रबंधक श्री विनीत कुमार श्रीवास्तव के दिशा निर्देश पर वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर श्री अपूर्व स्वर्णकार के नेतृत्व में आज दिनांक
31/05/24 को बनारस रेलवे स्टेशन पर मिशन लाइफ (पर्यावरण जागरूकता)के तहत विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में चित्रकला एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसका शीर्षक ‘जलवायु परिवर्तन तथा
पर्यावरण संरक्षण के उपाय ‘ रखा गया था। इस प्रतियोगिता मे कंपोजिट विद्यालय बरनी, प्राथमिक विद्यालय खरगूपुर के बच्चों ने बढ़ चढ़ के भाग लिया।
साथ ही बच्चों द्वारा स्टेशन परिसर में पर्यावरण संरक्षण से सम्बन्धित रैली निकालकर यात्रियों के साथ साथ अन्य लोगों को जागरूक किया गया। इस मौके पर मुख्य स्वास्थ्य
निरीक्षक डॉ डी नारायण एवं श्री कमलेश सिंह, उप मुख्य स्टेशन अधीक्षक (वाणिज्य) श्री सर्वेश पांडे, स्टेशन अधीक्षक श्री विवेक सिंह उपस्थित रहे।
विश्व पर्यावरण संरक्षण दिवस के अन्तर्गत मिशन लाइफ फाॅर पर्यावरण के तहत वाराणसी सिटी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म सं .2/3 पर मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक श्री राजू यादव द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया ।
आज दिनांक 31.05.2024 को विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में बलिया स्टेशन पर चित्रकला एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय स्कूल के बच्चो द्वारा उत्साहपूर्वक भाग लिया गया।
आज दिनांक 31/05/24 को गाजीपुर सिटी स्टेशन पर पर्यावरण संरक्षण हेतु यात्रियों को पौधे देकर पर्यावरण बचाने हेतु जागरूक किया गया।
आज भटनी रेलवे स्टेशन पर मिशन लाइफ के अंतर्गत “नो प्लास्टिक यूज ” के लिए अभियान चलाकर यात्रियों को जागरूक किया गया और कॉटन के बैग्स वितरित किए गए।
आज दिनांक 31.05.2024 को मिशन लाइफ के अंतर्गत आजमगढ़ रेलवे-स्टेशन पर रैली निकालकर यात्रियों को ग्लोबल वार्मिंग के बढ़ते प्रभाव को कम करने के लिए पेड़ लगाने के लिए जागरूक किया गया और स्टेशन को साफ सुथरा रखने के लिए जागरूक किया गया।
आज दिनांक 31/05/24 को छपरा स्टेशन पर पर्यावरण संरक्षण के लिए यात्रियों को पौधे देकर पर्यावरण की रक्षा करने के लिए जागरूक किया गया। तथा स्वास्थ्य निरीक्षकों और हाउसकीपिंग कर्मचारियों द्वारा व्यवस्थित लघु उद्यान में वृक्षारोपण का कार्य किया गया।
उक्त आयोजनों में स्टेशन अधीक्षक, स्वास्थ्य निरीक्षण,वाणिज्य अधीक्षक एवं अन्य विभागों के वरिष्ठ पर्यवेक्षकों ने अपना सराहनीय सहयोग प्रदान किया।



