विश्व पर्यावरण दिवस पर प्राचार्य ने किया पौधारोपण

जिला संवाददाता, विनय मिश्र,देवरिया।
आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर शंभू नाथ तिवारी द्वारा महाविद्यालय परिसर में आवले के पौधे को लगाया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रत्येक नागरिक को एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए जिससे कि प्रकृति का संतुलन बना रहे पौधा लगाने से फल फूल लकड़ी सभी को प्राप्त होता है और शुद्ध वातावरण को पौधे तैयार करते हैं इसको ध्यान में रखकर आप सभी लोग आज के दिन एक पौधा और लगाए।
स्थानीय बाबा राघव दास भगवान दास स्नातकोत्तर महाविद्यालय आश्रम बरहज देवरिया के प्रांगण में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर शंभू नाथ तिवारी ने कर्मचारियों के सहयोग से पांच आवले के पौधे को लगाया पौधारोपण करते समय महाविद्यालय के कार्यालय अधीक्षक मनीष श्रीवास्तव ,सुनील श्रीवास्तव, रविंद्र मिश्रा, नागेंद्र यादव, विनय मिश्र, आनंद मिश्रा ,कौशल किशोर शुक्ला ,प्रदीप शुक्ला , प्रियंका मिश्रा, अनीता जायसवाल, रीता, पवन कुमार सहित महाविद्यालय के समस्त शिक्षणेतर कर्मचारी उपस्थित रहे है ।



